Pal Pal India

एडवोकेट नेहा धवन को राष्ट्रीय हिंदी सलाहकार समिति का सदस्य मनोनीत किया गया

 
 एडवोकेट नेहा धवन को राष्ट्रीय हिंदी सलाहकार समिति का सदस्य मनोनीत किया गया
नई दिल्ली, 17 अगस्त  भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट नेहा धवन (निवासी हांसी) को गृह मंत्रालय के कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्रालय की राष्ट्रीय हिंदी सलाहकार समिति का राष्ट्रीय सदस्य मनोनीत किया गया है।

इ अवसर पर एडवोकेट नेहा धवन ने कहा कि यह सम्मान भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व द्वारा उन पर जताए गए विश्वास का परिणाम है। उन्होंने यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी, माननीय गृहमंत्री श्री अमित शाह जी, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री माननीय श्री नित्यानंद राय जी, कैबिनेट मंत्री बाऊ जी श्री मनोहर लाल जी, राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय श्री जे.पी. नड्डा जी, हरियाणा के मुख्यमंत्री आदरणीय श्री नायाब सिंह सैनी जी, प्रदेश प्रभारी माननीय डॉ. सतीश पूनिया जी, प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री मोहनलाल बडोली जी तथा प्रदेश संगठन मंत्री सम्माननीय श्री फनिंद्रनाथ जी का हृदय से आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि वे इस दायित्व का निर्वाह पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ करेंगी तथा पार्टी और सरकार की भाषा नीति एवं हिंदी के संवर्धन के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयत्नशील रहेंगी।