जाट समाज के 154 मेधावी विद्यार्थियों को अभय सिंह चौटाला ने किया सम्मानित

सिरसा 17 अक्टूबर इंडियन नेशनल लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला ने शानिवार को स्थानीय जाट धर्मशाला में जाट धर्मशाला सभा के तत्वावधान में आयोजित छात्रवृत्ति सम्मान समारोह में जाट समुदाय के उन 154 बच्चों को सम्मानित किया जिन्होंने दसवीं तथा दस जमा दो कक्षा में 90 फीसदी से अधिक अंक अर्जित किए। जाट धर्मशाला सभा के प्रधान मोहनलाल झोरड़ की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि अभय सिंह चौटाला ने कहा कि उन्हें इन मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करने में अपार हर्ष हो रहा है। इस मौके पर जाट धर्मशाला सभा की ओर से सभी 154 विद्यार्थियों के सम्मान में 2100 रुपए की राशि दी गई थी, इसी दौरान इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला ने अपने निजी कोष से भी सभी विद्यार्थियों के लिए 3 हजार रुपए की घोषणा कर उनकी प्रोत्साहन राशि 5100 रुपए की जिसे उपस्थितजनों ने सराहा। उन्होंने कहा कि यह अत्यंत हर्ष का विषय है कि बेटियां न केवल खेल मैदान से मेडल ला रही हैं बल्कि शिक्षा क्षेत्र में भी उपलब्धियां हासिल कर रही हैं। उन्होंने इस मौके पर कहा कि जो भी मेधावी विद्यार्थी माता हरकी देवी कॉलेज में प्रवेश लेना चाहता है तो वे उनका प्रवेश और शिक्षा निशुल्क करवाएंगे। इसके अलावा ये विद्यार्थी किसी भी प्रतिष्ठित संस्थान में दाखिला लनेे के लिए उनकी सहायता मांगेंगे, वे उपलब्ध रहेंगे। इस अवसर पर उनके साथ इनेलो जिलाध्यक्ष जसवीर सिंह जस्सा, बाबा सुंदराईनाथ, जाट धर्मशाला सभा के उपप्रधान रामजीलाल, अधिवक्ता अमर सिंह बेनीवाल, अजय झोरड़, सुरेंद्र नुईयां, युवा इनेलो जिलाध्यक्ष भगवान सिंह कोटली, विनोद बेनीवाल, हरिसिंह चाहर, जयवीर बेनीवाल, महावीर भादू, वेदप्रकाश खैरेकां, शीशपाल झोरड़, अजय सिंह गिल्लांखेड़ा, महेंद्र कूकणा, प्रताप बावल, राजेश माचरा, सुधीर हुड्डा, सन्नी खिचड़, राजेंद्र मेहला, ललित सिहाग, ईश्वर सिंह मलिक, कुलदीप कासनियां, शमशेर कासनियां व विनोद रोज सहित जाट धर्मशाला सभा के सभी पदाधिकारी व सदस्य मौजूद थे।
बॉक्स
देश में अघोषित आपातकाल की स्थिति
इस आयोजन के दौरान मीडिया से चर्चा करते हुए इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला ने कहा कि आज देश में अघोषित आपातकाल की स्थिति है जहां तिरंगा फहराने पर भी पाबंदी लगाई जा रही है। उन्होंने कहा कि एक ओर मुख्यमंत्री हरियाणा नायब सिंह सैनी को विदेशी दौरों से फुर्सत नहीं है वहीं हरियाणा के किसानों को पर्याप्त मात्रा में डीएपी आदि की कमी से जूझना पड़ रहा है, ऐसे में वह गेहूं की बिजाई कैसे कर पाएगा? उन्होंने मंडियों में पानी से खराब हुई धान व नरमा कपास की फसल के सिलसिले में सरकार से मांग की कि फौरन प्रभावित किसानों की
खराब हुई फसल का मुआवजा देकर उनकी आर्थिक मदद की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार देश में आज सरकार के खिलाफ प्रदर्शनों की बाढ़ है, ऐसे में इस बात से भी इंकार नहीं किया जा सकता कि हरियाणा में भी कोई बड़ा आंदोलन हो जाए। इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला ने मौजूदा हरियाणा सरकार को हर मोर्चे पर विफल बताया।

