रोहतक डीसी से अभय चौटाला ने किया गलत व्यवहार: सेतिया
Nov 6, 2025, 14:50 IST

पल पल न्यूज: सिरसा, 6 नवंबर। रोहतक डीसी सचिन गुप्ता को लेकर अभय चौटाला द्वारा दिए गए बयान के बाद सिरसा के कांग्रेस विधायक गोकुल सेतिया रोहतक डीसी के समर्थन में आए हैं। इस बाबत विधायक सेतिया ने एक वीडियो भी जारी किया है। विधायक गोकुल सेतिया ने इनेलो सुप्रीमो अभय चौटाला द्वारा रोहतक डीसी को अल्टीमेटम देने और वायरल वीडियो पर निंदा की। उन्होंने कहा कि सचिन गुप्ता रोहतक का डीसी बाद में हैं। पहले सिरसा का छोरा है और हमारा भाई है। आप (अभय चौटाला) व आपकी पार्टी के लोग ज्ञापन देने गए थे। आपने (अभय) कहा था कि मेरी याददाश्त बहुत तेज है कि मैं भूलता नहीं हूं। तू जानता है ना मेरे को। दूसरी बात ये कही कि सिरसा का है तो मेरी आदत अच्छे से जानता होगा। ऐसी आपकी कौन सी आदत है। लोग जानते हैं या आप इस पर स्पष्टीकरण देने का काम करे।
कांग्रेस विधायक ने कहा कि, देखिए, ये एक गुप्ता परिवार के लडक़े का अपमान है। मैं इस चीज की घोर निंदा करता हूं। सिरसा के लडक़े के साथ जिस प्रकार आपने व्यवहार किया, ये टिप्पणी हर किसी को चुभेगी। आप (अभय) मेरे लिए कहते थे कि ये ढंग है एक अफसर से बात करने का। आपका ये कौन सा तरीका था। मेरी तो विधानसभा है। आप तो बड़े-बड़े पदों पर रहे हैं। आपको तो सिरसा के छोरे के साथ ठीक व्यवहार करना चाहिए था।
बता दें कि, 3 नवंबर को रोहतक में इनेलो का किसानों की मांगों को लेकर प्रदर्शन था, उसी में इनेलो सुप्रीमो अभय चौटाला गए हुए थे। उन्होंने डीसी को स्वयं ज्ञापन लेने के लिए आधे घंटे का अल्टीमेटम दिया था और कहा कि हमारी याददाश्त बहुत तेज है। रोहतक डीसी सचिन गुप्ता कुछ देर बाद वहां गए और ज्ञापन लिया। इसी दौरान अभय चौटाला ने कहा था कि आप कहां से हो, सिरसा से हो तो क्या मुझे जानते नहीं। आईएएस सचिन गुप्ता मूलरूप से सिरसा के रहने वाले हैं और किसान परिवार से हैं। वहीं, गोकुल सेतिया द्वारा सीईओ का पीछे करने व विवाद मामले में अभय चौटाला ने सेतिया के व्यवहार की निंदा की थी।