Pal Pal India

उज्जैन: सोमवार शाम आसमान में दिखेगी चंद्रमा-शुक्र-शनि की ग्रह युति

 
उज्जैन: सोमवार शाम आसमान में दिखेगी चंद्रमा-शुक्र-शनि की ग्रह युति
उज्जैन, 22 जनवरी। सोमवार शाम सूर्यास्त के बाद अद्भुत एवं सुंदर खगोलीय घटना घटने जा रही है। चंद्रमा-शुक्र एवं शनि की ग्रह युति आसमान में दिखाई देगी। इस अद्भुत दृश्य को घरों के अलावा जीवाजी वेधशाला में दूरबीन के माध्यम से निहारा जा सकता है, लेकिन वेधशाला में इस बाबत इंतजाम नहीं किए गए हैं। लोगों को घरों से ही देखने की अपील की गई है।

जीवाजी वेधशाला के प्रभारी अधीक्षक आरपी गुप्ता के अनुसार, 23 जनवरी को सूर्यास्त के बाद पश्चिम दिशा में यह ग्रह युति बनेगी और दृश्य होगी। उन्होंने बताया कि इस की शाम सायन गणना के अनुसार चंद्रमा कुंभ राशि में 27 डिग्री 2 मिनिट होगा। उसकी क्रांति 16 डिग्री 59 मिनिट दक्षिण में होगी। इसी प्रकार शनि ग्रह भी कुंभ राशि में 24 डिग्री 50 मिनिट पर होगा एवं उसकी क्रांति 14 डिग्री 25 मिनिट दक्षिण में होगी।

डॉ. गुप्ता ने बताया कि इस प्रकार हम देखेंगे कि चंद्रमा के साथ शुक्र एवं शनि ग्रह एक ही युति में पास-पास हैं। यही ग्रह युति हमें (उज्जैन में) सोमवार सायं 6 बजकर 8 मिनट पर सूर्यास्त के बाद पश्चिम दिशा में दिखाई देगी। इसमें चंद्रमा हंसिए के आकार दिखेगा। चंद्रमा के नीचे थोड़ा दक्षिण की ओर लट्टू के समान चमकता हुआ शुक्र ग्रह दिखाई देगा। शुक्र ग्रह के ठीक नीचे कम चमकदार ग्रह दिखेगा,जोकि शनि ग्रह होगा।

सोमवार को चंद्रमा सायं 7 बजकर 65 मिनट पर अस्त होगा। यह खगोलीय नजारा करीब 1 घण्टा 30 मिनट तक अच्छे से दिखाई देगा। यह दृश्य अपने घरों से भी दिखाई देगा। युति दिखाई देगी। दूरबीन के माध्यम से यह अधिक सुंदर एवं लुभावनी दिखेगी। डॉ.गुप्त के अनुसार इस बार वेधशाला में यह युति दिखाने की व्यवस्था नहीं की गई है।