Pal Pal India

भाजपा, हरियाणा सोशल मीडिया विभाग की प्रदेश टीम घोषित

 
a

चंडीगढ़ 15 जनवरी 2023: भारतीय जनता पार्टी ,हरियाणा के सोशल मीडिया विभाग के प्रदेश प्रमुख डॉ. संजय शर्मा ने विभाग के कार्य के सुचारु संचालन के लिए आज यहाँ प्रदेश टीम की घोषणा की । ये नियुक्तियाँ तुरंत प्रभाव से लागू होंगी । उनके अनुसार प्रदेश सह-प्रमुख श्री रामबीर भाटी गुरुग्राम व फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र के प्रभारी होंगे।  बाकी प्रदेश टोली सदस्यों की नई जिम्मेदारी इस तरह होगी – श्री तरुण शर्मा, प्रभारी (सोनीपत लोकसभा तथा व्हाट्सप्प वर्टिकल), श्री एन.के.  शर्मा प्रभारी (रोहतक व भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र), श्री मलकीयत सिंह प्रभारी (करनाल व कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र), श्री संदीप आजाद प्रभारी (हिसार व सिरसा लोकसभा क्षेत्र तथा इंस्टाग्राम वर्टिकल), श्री दीपक ओबेरॉय प्रभारी (अंबाला लोकसभा क्षेत्र), श्री विकास चोपड़ा प्रभारी (फेस्बुक वर्टिकल), श्री सुमित वोहरा प्रभारी (ट्विटर वर्टिकल), श्री विक्रम शर्मा प्रभारी (कू व यूट्यूब वर्टिकल) । सोशल मीडिया विभाग के जिला प्रमुख इस तरह बनाए गए हैं – श्री संजीव सैनी (अंबाला), श्री सुनील डावर (भिवानी), श्री भुनेश गोयल (चरखी दादरी), श्री जगदीप मोंगा (फतेहाबाद), श्री अनिल कैरों (हिसार), श्री आकेश नेहरा (झज्जर), श्री पुरुषोतम आर्य (जींद), श्री ललित शर्मा (कैथल), श्री बब्बू मंजूरा (करनाल), श्री राकेश यादव (महेंद्रगढ़), श्री मनोज छोंकर (नूह), श्री आकाश जाटव (पलवल), श्री अभिषेक कौशिक (पंचकूला), इंजी रविंद्र रावल भलौर (पानीपत), श्रीमती नीरू भारद्वाज (रेवाड़ी), श्रीमती आशा शर्मा (रोहतक), श्री राजेन्द्र रेणु (सिरसा), श्री जगवीर जैन (सोनीपत), श्री विपिन साहनी (यमुनानगर)।

a