Pal Pal India

रेवाड़ी-दिल्ली के बीच 23 से 27 नवंबर तक रेल यातायात रहेगा प्रभावित

 
रेवाड़ी-दिल्ली के बीच 23 से 27 नवंबर तक रेल यातायात रहेगा प्रभावित

उत्तर रेलवे द्वारा दिल्ली-रेवाड़ी रेलखंड के मध्य स्थित गढ़ी हरसरू स्टेशन पर लूप लाइन की लंबाई बढ़ाने के लिए ट्रैफिक ब्लॉक लिया जा रहा है। इस ब्लॉक के कारण 23 से 27 नवंबर तक रेल यातायात प्रभावित रहेगा। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित रेलसेवायें रद्द/आंशिक रद्द/रेगुलेट/रीशेड्यूल रहेगी।
रद्द रेलसेवायें (प्रारंभिक स्टेशन से)
उन्होंने बताया कि गाड़ी संख्या 04989 व 04433 दिल्ली-रेवाड़ी, गाड़ी संख्या 04434 रेवाड़ी-दिल्ली, गाड़ी संख्या 04470 दिल्ली-रेवाड़ी व गाड़ी संख्या 04500 रेवाड़ी-दिल्ली रेलसेवा 26 नवंबर को रद्द रहेगी।
आंशिक रद्द रेल सेवायें (प्रारंभिक स्टेशन से)
उन्होंने बताया कि गाड़ी संख्या 14030 मेरठ कैंट-श्रीगंगानगर रेलसेवा 26 नवंबर को मेरठ कैंट से प्रस्थान करने वाली रेलसेवा नई दिल्ली स्टेशन तक संचालित होगी अर्थात् यह रेलसेवा नई दिल्ली-श्रीगंगानगर स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 14029 श्रीगंगानगर-दिल्ली रेलसेवा 27 नवंबर को श्रीगंगानगर के स्थान पर बठिंडा स्टेशन से प्रस्थान करेगी अर्थात यह रेलसेवा श्रीगंगानगर-बठिण्डा स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। वहीं गाड़ी संख्या 04435 रेवाड़ी-मेरठ कैंट रेलसेवा 26 नवंबर को रेवाड़ी के स्थान पर नई दिल्ली स्टेशन से प्रस्थान करेगी अर्थात् यह रेलसेवा रेवाड़ी-नई दिल्ली स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
रेगुलेट रेल सेवायें
जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि गाड़ी संख्या 14646 जम्मूतवी-जैसलमेर रेलसेवा 22 नवंबर को जम्मूतवी से प्रस्थान करेगी, वह दिल्ली सराय-गुडगांव स्टेशनों के मध्य 1 घंटे रेगुलेट रहेगी। गाड़ी संख्या 04989, दिल्ली-रेवाड़ी स्पेशल रेलसेवा जो 23 नवंबर को दिल्ली से प्रस्थान करेगी, वह दिल्ली सराय-गुडगांव स्टेशनों के मध्य 30 मिनट रेगुलेट रहेगी। गाड़ी संख्या 14321, बरेली-भुज रेलसेवा 23 नवंबर को बरेली से प्रस्थान करेगी वह दिल्ली सराय-गुडगांव स्टेशनों के मध्य 15 मिनट रेगुलेट रहेगी।
गाड़ी संख्या 12259, सियालदाह-बीकानेर रेलसेवा 23 नवंबर को सियालदाह से प्रस्थान करेगी, वह नई दिल्ली-गुडगांव स्टेशनों के मध्य 1 घंटे 05 मिनट रेगुलेट रहेगी। गाड़ी संख्या 14662 जम्मूतवी-बाडमेर रेलसेवा जो 23 नवंबर को जम्मूतवी से प्रस्थान करेगी, वह दिल्ली सराय-गुडगांव स्टेशनों के मध्य 1 घंटे रेगुलेट रहेगी। गाड़ी संख्या 04989, दिल्ली-रेवाड़ी रेलसेवा 24 नवंबर को दिल्ली से प्रस्थान करेगी, वह दिल्ली सराय-गुडगांव स्टेशनों के मध्य 30 मिनट रेगुलेट रहेगी।

गाड़ी संख्या 14311, बरेली-भुज रेलसेवा 24 नवंबर को बरेली से प्रस्थान करेगी, वह दिल्ली सराय-गुडगांव स्टेशनों के मध्य 15 मिनट रेगुलेट रहेगी। गाड़ी संख्या 14312, भुज-बरेली रेलसेवा जो 25 नवंबर को भुज से प्रस्थान करेगी, वह रेवाड़ी-पातली स्टेशनों के मध्य 2 घंटे रेगुलेट रहेगी। गाड़ी संख्या 19601, उदयपुर-न्यूजलपाईगुडी रेलसेवा जो 25 नवंबर को उदयपुर से प्रस्थान करेगी, वह रेवाड़ी-पातली स्टेशनों के मध्य 01 घंटे 45 मिनट रेगुलेट रहेगी।
गाड़ी संख्या 14029, श्रीगंगानगर-दिल्ली रेलसेवा जो 26 नवंबर को श्रीगंगानगर से प्रस्थान करेगी, वह रेवाड़ी-पातली स्टेशनों के मध्य 01 घंटे 10 मिनट रेगुलेट रहेगी। गाड़ी संख्या 14311, बरेली-भुज रेलसेवा जो 26 नवंबर को बरेली से प्रस्थान करेगी, वह दिल्ली-गुडगांव स्टेशनों के मध्य 2 घंटे रेगुलेट रहेगी। गाड़ी संख्या 15715, किशनगंज-अजमेर रेलसेवा जो 25 नवंबर को किशनगंज से प्रस्थान करेगी, वह दिल्ली-गुडगांव स्टेशनों के मध्य 45 मिनट रेगुलेट रहेगी।

रीशेड्यूल रेल सेवायें
उन्होंने बताया कि गाड़ी संख्या 04352, हिसार-रेवाड़ी-दिल्ली स्पेशल रेलसेवा 26 नंवबर को हिसार से अपने निर्धारित समय 04.35 बजे के स्थान पर 4 घंटे देरी से 08.35 बजे प्रस्थान करेगी। गाड़ी संख्या 14662, जम्मूतवी-बाडमेर रेलसेवा 25 नवंबर को जम्मूतवी से अपने निर्धारित समय  रात 10.25 बजे के स्थान पर 3 घंटे देरी से 01.25 बजे प्रस्थान करेगी।