Pal Pal India

नवीन जोशी त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में प्रभारी बने

 
 नवीन जोशी त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में प्रभारी बने
देहरादून, 12 जनवरी। कांग्रेस नेता नवीन जोशी त्रिपुरा चुनाव के पर्यवेक्षक बनाए गए हैं। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के नागालैंड, सिक्किम और त्रिपुरा के प्रभारी जारी की गई सूची में नवीन जोशी का नाम शामिल है।

इन तीन राज्यों के चुनाव प्रभारी डॉ. अजोय कुमार ने जारी अपनी सूची में नवीन जोशी को त्रिपुरा के सेक्टर 14 की कदमतला कुर्ती, बागबस्सा, धर्मनगर, जुबराजनगर, पानीसागर, पंचरथाल और कंचनपुर विधानसभा सीटों का प्रभार देखेंगे। सेक्टर 14 की इन सीटों में सह प्रभारी के रूप में कमलाख्याडे पुरकायस्थ रहेंगे।

2023 के त्रिपुरा में होने वाले विधानसभा चुनाव में उत्तराखंड से कांग्रेस के पूर्व राज्यमंत्री व वर्तमान प्रदेश महामंत्री नवीन जोशी को त्रिपुरा की सेक्टर 14 की सात विधानसभाओं की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अजोय कुमार ने इस चुनाव के लिए अविलंब त्रिपुरा पहुंचने को कहा है।

अपने मनोनयन पर प्रदेश महामंत्री नवीन जोशी ने पार्टी हाईकमान का आभार जताया है। उन्होंने कहा है कि पार्टी ने जो मुझ पर विश्वास व्यक्त किया है निश्चित रूप से मैं उस पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा। उन्होंने कहा कि मैं त्रिपुरा में पार्टी हाईकमान के निर्णय का सम्मान करते हुए कांग्रेस के पक्ष में लोगों को मतदान करने एवं कांग्रेस की सरकार बनाने का संकल्प लेकर यहां से रवाना हुआ।