Pal Pal India

जादू शो देखने पहुंचे अंतरराष्ट्रीय योग गुरु स्वामी लाल जी महाराज व गुरु मां

 
जादू शो देखने पहुंचे अंतरराष्ट्रीय योग गुरु स्वामी लाल जी महाराज व गुरु मां

पल पल न्यूज: चंडीगढ़, 8 जनवरी (जंगशेर राणा) अंतरराष्ट्रीय योग गुरु और योग सभा हरियाणा एवं चंडीगढ़ के अध्यक्ष योगीराज स्वामी लाल जी महाराज और गुरु मां ने गुरुग्राम के अपैरल हाउस में आयोजित विश्वविख्यात जादूगर सम्राट शंकर के जादू शो का अवलोकन करते हुए उसकी सराहना की। जादूगर सम्राट शंकर ने स्वामी लाल जी महाराज गुरु मां को सम्मानित करने के साथ उनका स्वागत और अभिनंदन करते हुए आशीर्वाद प्राप्त किया। सम्राट शंकर ने कहा कि योगीराज स्वामी लाल जी महाराज जिस तरह से देश के साथ पूरी दुनिया में योग की अलख जगा रहे हैं उसी तरह से हमारा भी प्रयास है की जादू शो के माध्यम से देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया का मनोरंजन हो और लोगों को सामाजिक बुराइयों के प्रति जागरूक किया जा सके। इसी उद्देश्य को लेकर इस समय हरियाणा में जिला स्तरीय मैजिक शो का आयोजन किया जा रहा है और आगे भी यह कार्यक्रम जारी रहेगा। योगीराज स्वामी लाल जी महाराज ने कहा कि आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर मनाए जा रहे अमृत महोत्सव के तहत हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल और सरकार के सौजन्य से गुरुग्राम में महान जादूगर सम्राट शंकर के जादू शो का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए हम सरकार और सम्राट शंकर को साधुवाद देते हैं। उन्होंने कहा कि जादूगर सम्राट शंकर महान कार्य कर रहे हैं। उनके जादू शो के माध्यम से जहां प्रदेश के नागरिकों का मनोरंजन हो रहा है वहीं लोग कुरीतियों के प्रति जागरूक भी हो रहे हैं। स्वामी लाल जी महाराज ने इस अवसर पर उपस्थित सभी नागरिकों को नियमित योगाभ्यास के प्रति भी जागरूक किया। उन्होंने कहा कि अपने शरीर को स्वस्थ रखने और ईश्वरीय शक्ति को प्राप्त करने के लिए योगाभ्यास जरूरी है। योग का प्रचलन और महत्व आदिकाल से ही है। हमारे ऋषि-मुनियों ने योग और ध्यान के माध्यम से केवल लंबी उम्र और आध्यात्मिक शक्ति प्राप्त की बल्कि उन्हें इसके जरिए अलौकिक ज्ञान भी प्राप्त हुआ। महान जादूगर सम्राट शंकर का जादू पूरी दुनिया का अनोखा मनोरंजन कर रहा है। सम्राट शंकर अपने ओजस्वी कलाओं से जादू का जलवा बिखेरने के साथ सामाजिक कुरीतियों के प्रति लोगों को जागरूक भी कर रहे हैं। गुरुग्राम से पूर्व करनाल के डॉ. मंगल सैन ऑडिटोरियम में आयोजित जादू शो में हरियाणा के साथ पंजाब, हिमाचल, दिल्ली, यूपी और बिहार के लाखों दर्शकों ने जादू के  आश्चर्य और रहस्य भरे प्रदर्शन देखे। जादूगर सम्राट शंकर का कहना है कि जादू भारत की एक अद्भुत कला है, इसे जीवंत रखने के लिए भरसक प्रयास किए जा रहे हैं और अब हरियाणा सरकार के सौजन्य से आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत  जादू के शो दिखाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि शो के माध्यम से समाज में फैले अंधविश्वास जैसी बुराई के प्रति भी आमजन को जागरूक किया गया।