पूर्व गवर्नर केसरी नाथ त्रिपाठी का निधन
Sun, 8 Jan 2023

नई दिल्ली। वरिष्ठ भाजपा नेता और पश्चिम बंगाल के पूर्व गवर्नर केसरी नाथ त्रिपाठी का रविवार सुबह 5 बजे प्रयागराज में निधन हो गया। उनकी उम्र 88 साल थी। उन्हें दिसंबर में हाथ में फ्रैक्चर और सांस लेने में दिक्कत होने के बाद उत्तर प्रदेश के एक अस्पताल में भर्ती किया गया था। इसके बाद त्रिपाठी को कमजोरी आने की वजह से आईसीयू में एडमिट किया गया था। इलाज एक हफ्ते से ज्यादा चलने के बाद उन्हें घर लाया गया, जहां उन्होंने आखिरी सांस ली। त्रिपाठी तीन बार उत्तरप्रदेश विधानसभा के स्पीकर रह चुके हैं।