उत्तराखंड में पांच सड़क दुर्घटनाओं में 17 लोगों की मौत, 38 घायल

देहरादून/टिहरी/रुद्रप्रयाग, 17 नवंबर उत्तराखंड में सोमवार रात से मंगलवार सुबह तक हुए पांच अलग-अलग सड़क हादसों में कुल 17 लोगों की मौत हो गई, जबकि 38 लोग घायल हो गए।
सबसे भीषण हादसा टिहरी गढ़वाल जिले में ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर गूलर पुल के पास हुआ, जहां यात्रियों से भरी बस करीब 120 फीट गहरी खाई में जा गिरी। इस दुर्घटना में बस चालक समेत नौ लोगों की जान चली गई और 25 यात्री घायल हो गए। इसके आलावा रुद्रप्रयाग के ऊखीमठ में एक बोलेरो वाहन के खाई में गिरने से चार लोगों की मौत हो गई, जबकि टिहरी जिले में तीन अन्य सड़क दुर्घटनाओं में चार लोगों की जान चली गई।
हादसों की सूचना मिलते ही पुलिस और आपदा राहत दलों ने विभिन्न स्थानों पर बचाव अभियान चलाया। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में पहुंचाया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को एम्स ऋषिकेश पहुंचकर गूलर बस हादसे में घायल यात्रियों का हालचाल जाना और उनके उपचार की जानकारी ली। उन्होंने चिकित्सकों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य सरकार दुर्घटना से प्रभावित लोगों और उनके परिजनों के साथ खड़ी है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये, गंभीर रूप से घायलों को एक-एक लाख रुपये और सामान्य रूप से घायलों को 40 हजार रुपये तक की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की। साथ ही प्रधानमंत्री राहत योजना के अंतर्गत सहायता राशि शीघ्र उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए।
गूलर पुल के पास बस हादसा पुलिस के अनुसार, विश्वनाथ सेवा की बस मंगलवार तड़के करीब 3:15 बजे हरिद्वार से जोशीमठ के लिए रवाना हुई थी। बस में चालक समेत 34 लोग सवार थे। सुबह करीब 4:50 बजे गूलर पुल के पास बस अनियंत्रित होकर सड़क से लगभग 120 फीट नीचे गूलर गाड़ में जा गिरी। सूचना मिलते ही मुनिकीरेती और नरेंद्रनगर पुलिस, अग्निशमन विभाग, आपदा राहत दल और एसडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंचीं। शिवपुरी स्थित भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के जवानों ने भी बचाव अभियान में सहयोग किया। सभी घायलों को करीब एक घंटे के भीतर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। प्रशासन ने यात्रियों के सामान को सुरक्षित रखने के लिए गूलर पुलिस चौकी में रखवाया है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
गूलर बस हादसे में 25 घायलों को एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया है। गूलर बस दुर्घटना में मृतकों की पहचान विक्की (37), राज राय (56), बस चालक राजेंद्र सिंह (48), परिचालक अनुज भंडारी (27), पुन्नू (55), सुशील प्रताप सिलोडी (55), दीपक गुप्ता (55), विकास गुप्ता और रोहित कश्यप (35) के रूप में हुई है। इनमें उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, उत्तराखंड और मध्य प्रदेश के निवासी शामिल हैं।
घायलों में 1. मो. वहाब अंसारी, पुत्र उस्मान अंसारी, उम्र 22 वर्ष, निवासी छैलापाता, जिला दुमका, झारखंड, 2. प्रत्यूश, पुत्र सुभाष, उम्र 23 वर्ष, निवासी बुढ़ाकेशी, खटीमा, ऊधमसिंह नगर, 3. अभिषेक, पुत्र राजेन्द्र सिंह, उम्र 28 वर्ष, निवासी मोहम्मद नथा, जसपुर, ऊधमसिंह नगर, 4. संतोष कुमार, पुत्र नरेश प्रसाद, उम्र 38 वर्ष, निवासी जहानाबाद, थाना घोषी, बिहार, 5. राहुल कुमार, पुत्र उपेंद्र कुमार, उम्र 24 वर्ष, निवासी ट्रकुल अपार्टमेंट, पटना, बिहार, 6. बुधन मुर्मू, पुत्र देवान मुर्मू, उम्र 50 वर्ष, निवासी ढोडिया, जिला दुमका, झारखंड, 7. राजकुमार, पुत्र काली चरण, उम्र 32 वर्ष, निवासी ग्राम ऊपर मजियारा, जिला दुमका, झारखंड, 8. नूरजहां, पत्नी विशाल, उम्र 26 वर्ष, निवासी गुवाहाटी, असम, 9. आयरा, पुत्री नूरजहाँ, उम्र 3 वर्ष, 10. पंकज नेगी, पुत्र पूरण नेगी, उम्र 31 वर्ष, निवासी धौलतीर, रुद्रप्रयाग, 11. जतिन, पुत्र जीतपाल, उम्र 21 वर्ष, निवासी डीडीए क्वार्टर, जिला शाहदरा, दिल्ली, 12. वीरेंद्र सिंह, पुत्र मुरली सिंह, उम्र 58 वर्ष, निवासी हैरन, कर्णप्रयाग, 13. खुशी भट्ट, पुत्री दीपक भट्ट, उम्र 19 वर्ष, निवासी मजीर कांडा, पिथौरागढ़, 14. सागर सिंह, पुत्र अनिल दुबे, उम्र 21 वर्ष, निवासी प्रतापगढ़, बाबागंज, उत्तर प्रदेश, 15. मुन्ना सिंह, पुत्र शंकर सिंह, उम्र 28 वर्ष, निवासी ऊपर मजियारा, थाना दुमका, झारखंड, 16. अर्जुन सौरन, पुत्र प्रधान सौरन, उम्र 34 वर्ष, निवासी ग्राम सीलीबुना, थाना रानीचौल, जिला दुमका, झारखंड, 17. परेश मराठी, पुत्र बुधन मराठी, निवासी ग्राम करड़ी, बुठकुंडा, जिला दुमका, झारखंड, 18. आर्यन गुप्ता, पुत्र दीपक गुप्ता, निवासी सेडॉल, सुहागपुर, मध्य प्रदेश, 19. रमेश चंद, पुत्र जत्रा मोहन, निवासी कोलकाता, 20. रामा प्रसाद घोष, पुत्र बटु, उम्र 62 वर्ष, निवासी कोलकाता।
21. पंकज कण्डपाल, पुत्र जगदीश, उम्र 42 वर्ष, निवासी ब्लॉक कार्यालय, हल्द्वानी, नैनीताल, 22. आशा पंत, पत्नी भुवन पंत, उम्र 64 वर्ष, निवासी ब्लॉक कार्यालय, हल्द्वानी, नैनीताल, 23. अंजू, पत्नी नवीन कुमार, उम्र 32 वर्ष, निवासी छड़ैल चौराहा, हल्द्वानी, नैनीताल, 24. दर्शन सिंह, पुत्र बच्ची सिंह, उम्र 46 वर्ष, निवासी हल्द्वानी, नैनीताल, 25. नवीन, पुत्र कैलाश, उम्र 31 वर्ष, निवासी हल्द्वानी, नैनीताल शामिल हैं।
ऊखीमठ में बोलेरो खाई में गिरी, चार की मौत रुद्रप्रयाग जिले के ऊखीमठ क्षेत्र में सोमवार रात करीब 9:15 बजे कण्डारा मोटर मार्ग पर हनुमान मंदिर के समीप बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। वाहन में कुल 10 लोग सवार थे। हादसे में कुंवर सिंह (60), मदन सिंह (40), सूरज सिंह (42) और बलवीर सिंह (70) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हो गए। घायलों में आठ वर्षीय बच्ची वंशिका भी शामिल है। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अगस्त्यमुनि पहुंचाया गया, जहां से चार को बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है।
टिहरी में तीन हादसों में चार की मौत, सात घायल टिहरी जिले में सोमवार रात तीन सड़क दुर्घटनाएं हुईं। पहली घटना पावकी देवी तहसील अंतर्गत बांसकाटल के समीप हुई, जहां रात करीब 8:30 बजे आठ लोगों को लेकर जा रहा वाहन करीब 60 मीटर गहरी खाई में गिर गया। हादसे में बांसकाटल निवासी 50 वर्षीय वीर सिंह की मौत हो गई, जबकि सात लोग घायल हो गए। घायलों को ऋषिकेश के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
दूसरी घटना रात करीब 10:15 बजे शिवपुरी क्षेत्र में हुई, जहां स्कूटी अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में स्कूटी सवार आशीष (25) निवासी मिनकार और प्रेम सिंह जखोड़ी (32) निवासी दोगी पट्टी की मौत हो गई।
तीसरी दुर्घटना घनसाली तहसील के बालगंगा क्षेत्र में चमियाला-बूढ़ाकेदार मोटर मार्ग पर भटेड़ी बैंड के समीप हुई। यहां स्कूटी और ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत में मेर मरवाड़ी गांव निवासी 35 वर्षीय सुरेंद्र सिंह की मौत हो गई।
राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने जताया शोक राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग के गूलर, टिहरी के दोगी पट्टी और रुद्रप्रयाग के ऊखीमठ क्षेत्र में हुई दुर्घटनाओं पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताते हुए घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।
मुख्यमंत्री ने भी सड़क दुर्घटनाओं पर शोक व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को घायलों के समुचित उपचार और प्रभावित परिवारों की हरसंभव सहायता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
हेल्पलाइन नंबर जारी गूलर बस दुर्घटना के संबंध में प्रशासन ने एम्स ऋषिकेश के ट्रॉमा एंड डिजास्टर हेल्पलाइन नंबर 1800-180-4278 और व्हाट्सएप नंबर 9084670331 जारी किए हैं। इसके अलावा जिला आपदा नियंत्रण कक्ष टिहरी के नंबर 01376-234793, 01376-233433 और मोबाइल नंबर 9456533332, 8126268098, 7465809009 और 7983340807 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

