Pal Pal India

कनाडा ने लॉरेंस गैंग को आतंकी संगठन घोषित किया:कहा- ये भारत में हत्या-वसूली में एक्टिव; संपत्ति जब्त, बैंक खाते फ्रीज होंगे

 
 कनाडा ने लॉरेंस गैंग को आतंकी संगठन घोषित किया:कहा- ये भारत में हत्या-वसूली में एक्टिव; संपत्ति जब्त, बैंक खाते फ्रीज होंगे
नई दिल्ली, 29 सितंबर कनाडा सरकार ने भारत में एक्टिव लॉरेंस गैंग को आतंकी संगठन घोषित कर दिया है। यह गैंग सिर्फ भारत में ही नहीं, कनाडा में भी क्राइम कर रहा है।

कनाडा के पब्लिक सिक्योरिटी मिनिस्टर गैरी अनंदसंगरी ने कहा कि हिंसा और आतंक का कनाडा में कोई स्थान नहीं है, विशेष रूप से वे जो किसी विशेष समुदाय को डर के माहौल में रखने के उद्देश्य से किए जाते हैं। इसके चलते लॉरेंस गैंग को कनाडा के क्रिमिनल कोड के तहत आतंकवादी संगठन करार दिया जाता है।
कनाडा में भी लॉरेंस गैंग की मौजूदगी
कनाडा सरकार के मुताबिक बिश्नोई गैंग एक इंटरनेशनल क्रिमिनल संगठन है, जो मुख्य तौर पर भारत में एक्टिव है। संगठन की मौजूदगी कनाडा में भी है। खास तौर पर उन क्षेत्रों में, जहां प्रवासी समुदाय बड़ी संख्या में रहते हैं। यह गैंग हत्या, गोलीबारी, आगजनी जैसे क्राइम करने के साथ धमकी व जबरन वसूली के माध्यम से आतंक फैलाता है।

यह समुदायों में असुरक्षा का माहौल पैदा करता है, खासकर समाज में महत्वपूर्ण स्थान रखने वाले व्यक्तियों, व्यवसायों और सांस्कृतिक हस्तियों को निशाना बनाता है।

कैसे उठी लॉरेंस गैंग को प्रतिबंधित करने की मांग

11 अगस्त को मंत्री गैरी आनंदसंगरी को लिखा था लेटर: बीते 11 अगस्त को कनाडा की कंजरवेटिव पार्टी के पब्लिक सेफ्टी शैडो मिनिस्टर फ्रैंक कैपुटो ने सार्वजनिक सुरक्षा मंत्री गैरी आनंदसंगरी को पत्र लिखकर औपचारिक रूप से यह मांग उठाई थी। कैपुटो ने पत्र में कहा था कि लॉरेंस गैंग की गतिविधियां इसे आतंकी संगठन घोषित करने के लिए पर्याप्त आधार प्रदान करती हैं। यह गैंग कनाडा और विदेशों में हिंसक घटनाओं की जिम्मेदारी ले चुका है। इसकी हरकतों में राजनीतिक गोलीबारी, दक्षिण एशियाई कनाडाई नागरिकों से वसूली और हिंसा जैसी गंभीर वारदातें शामिल हैं।