Pal Pal India

सर्बिया में गोलीबारी, आठ की मौत, दस घायल

 
सर्बिया में गोलीबारी, आठ की मौत, दस घायल
बेलग्रेड, 05 मई। सर्बियाई शहर म्लाडेनोवाक में एक व्यक्ति ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर आठ लोगों की हत्या कर दी। इस गोलीकांड में दस लोग घायल हुए हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह वाकया सर्बिया की राजधानी बेलग्रेड से लगभग 60 किलोमीटर दक्षिण में स्थित सर्बियाई शहर म्लाडेनोवाक में एक भीड़भाड़ भरे स्थान पर हुआ। एक व्यक्ति ने चलती गाड़ी से स्वचालित हथियार से गोलियों की बौछार कर खूनी खेल खेला। हमलावर पुलिस के आने से पहले भाग गया। घायलों में से कुछ की हालत गंभीर है। इस कारण मृतक संख्या बढ़ने की आशंका है। पुलिस हमलावर की तलाश कर रही है।

सर्बिया में इस तरह की गोलीबारी की लगातार दूसरी घटना है। इससे पहले बुधवार को एक 13 वर्षीय छात्र ने बेलग्रेड के व्लादिस्लाव रिबनिकर स्कूल गोलीबारी की थी। इस दौरान आठ छात्रों और एक सुरक्षा गार्ड की मौत हो गई थी। आरोपित सातवीं कक्षा का छात्र था।