भट्टूकलां में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने लगाई फांसी
May 21, 2023, 15:16 IST

फतेहाबाद, 21 मई। जिले के भट्टूकलां क्षेत्र में एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
जानकारी के अनुसार भट्टूकलां के प्रताप नगर निवासी 18 वर्षीय बलजीत हिसार के कॉलेज में पढ़ता था। काई साल पहले उसकी मां की मौत हो गई थी, जबकि चार साल पहले उसके पिता त्रिलोक सिंह की भी हादसे में जान चली गई थी। बलजीत अपनी बहन और दादी के साथ ही रह रहा था।
पुलिस को दिए बयान में युवक के ताऊ कृपाल सिंह ने बताया कि बलजीत पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। रात को वह अपने कमरे में चारपाई पर सोया हुआ था। रविवार सुबह परिवार वालों को कमरे में वह फंदे पर लटका मिला। इसके बाद पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। पुलिस आगामी कार्रवाई कर रही है।