कोर्ट के आदेश पर मंदिर पर चला पीला पंजा, लोगों में रोष
Apr 11, 2025, 19:58 IST

जानकारी के अनुसार प्रशासनिक अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ रानियां चुंगी पर पहुंचे। इसके बाद अधिकारियों के निर्देश पर मंदिर पर पीला पंजा चलना शुरू हो गया। लोगों को जब इसका पता चला तो काफी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए, जिनमेंं महिलाएं भी शामिल थीं। लोगों ने मंदिर पर पीला पंजा चलाने की कार्रवाई का विरोध किया। मंदिर का संचालन करने वालों का कहना है कि उन्हें नोटिस मिला था, उन्होंने इसका जवाब भी दे दिया था। ये मंदिर करीब 30 साल पहले बना था।
उधर, नगर परिषद के एसडीओ अनिल का कहना है कि उक्त कार्रवाई पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के आदेश पर की गई है। पुलिस का सहयोग लेकर अवैध निर्माण को जेसीबी से हटा दिया गया है। प्रशासन की ओर से दो बार नोटिस जारी किया गया था।
Wed,20 Nov 2024
द्वितीय केदार मद्महेश्वर के कपाट शीतकाल के लिए बंद
Tue,19 Nov 2024
लोहरदगा में गन्ना लदे ट्रक ने युवक को रौंदा, मौत
Tue,16 Jul 2024