यमुनानगर की बेटी उत्तर प्रदेश में बनी जज
उत्तर प्रदेश की न्यायिक परीक्षा में 30 वां स्थान हासिल किया
Sep 2, 2023, 12:25 IST

यमुनानगर, 2 सितम्बर। सरस्वती नगर की 23 वर्षीय बेटी कशिश अग्रवाल ने उत्तर प्रदेश के न्यायिक परीक्षा में पहले ही प्रयास में सफलता हासिल की। कशिश ने 30 रैंक हासिल कर परीक्षा पास की। कशिश ने यमुनानगर के दिल्ली पब्लिक स्कूल से 12वीं तक पढ़ाई की थी। इसके पश्चात उसने महर्षि मारकंडेश्वर यूनिवर्सिटी मुलाना से बी.ए.एल.एल.बी. पांच वर्ष की पढ़ाई 2022 में 82.9% से पूरी की थी।
कशिश के दादा विश्ववामित्र अग्रवाल सरस्वती विकास समिति (रजि.) के अध्यक्ष ने शनिवार को जानकारी देते हुए बताया कि यह सब सरस्वती मां की कृपा से ही हुआ है। कशिश के पिता राजन अग्रवाल का सरस्वती नगर में राइस मिल है तथा माता गृहणी है। वह बेटी की सफलता पर काफी खुश है। अब यह परिवार जगाधरी में रहता है। पहली बार इस परिवार में किसी ने न्यायतंत्र की परीक्षा पास कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। कशिश की बड़ी बहन कनाडा में है, छोटा भाई पांचवी कक्षा में पड़ता है।
कशिश का कहना है कि इस सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं है। धैर्य और कठिन परिश्रम ही उनके 23 वर्ष की आयु में जज बनने का राज है। वह रोजाना 6 से 7 घंटे पढ़ती थी। उसने अपनी मेहनत एवं लगन से पहले ही प्रयास में यह सफलता प्राप्त कर ली।