यमुनानगर: निगम कर्मियों ने प्रदर्शन कर विधायक को सौंपा ज्ञापन
May 17, 2023, 16:00 IST

यमुनानगर, 17 मई। राज्य सरकार के विरोध में नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर जिला प्रधान प्रवेश प्रोचा की अध्यक्षता में निगम व दमकल कर्मचारी, नेहरू पार्क मॉडल टाउन पर इकट्ठा होकर थाली चम्मच बजाते हुए भाजपा विधायक घनश्याम दास अरोड़ा को अपनी मांगों का ज्ञापन देने के लिए उनके आवास पर पहुंचे। मौके पर आकर विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने कर्मचारियों की मांगों का ज्ञापन लेकर मुख्यमंत्री के साथ बात करने का आश्वासन दिया।
कर्मियों को संबोधित करने पहुंचे महासचिव मांगे राम तिगरा व एसकेएस जिला प्रधान महिपाल सौदे ने कहा कि हरियाणा सरकार की वादा खिलाफी बेरुखी एवं अफसरशाही से नाराज नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा ने सरकार के खिलाफ जन जागरण अभियान के चलते प्रदेश के सभी विधायकों, सांसदों व मंत्रियों को कुंभकर्णी नींद से जगाने का कार्य शुरू कर दिया है।
उन्होंने बताया की पालिकाओं, परिषदों, निगमों व अग्निशमन केंद्रों के कर्मचारियों की जायज मांगों को लेकर संघ व सरकार के बीच 29 अक्टूबर 2022 तथा 5 अपैल 2023 को दो दौर की वार्ता में सहमति होने के बावजूद आज तक मांगों के पत्र जारी नहीं हुए। जिन मांगों के पत्र सरकार ने जारी किए हैं, लेकिन उनको लागू नहीं किया गया है।
संघ ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा है कि नगर पालिकाओं, परिषदों, निगमों व अग्निशमन केंद्रों में लगे कर्मचारियों की मांगों तथा समस्याओं का जल्द समाधान करें, अन्यथा 2024 में होने वाले लोकसभा व विधानसभा के चुनावों में वोट की चोट के साथ खामियाजा भुगतने के लिए तैयार रहें। इस अवसर पर आंगनवाड़ी यूनियन की जिला सचिव मीनाक्षी शर्मा, नगर पालिका संघ के पदाधिकारी व कर्मी शामिल रहे।