Pal Pal India

यमुनानगर: अंबाला लोकसभा व निगम चुनाव मजबूती से लड़ेगी आप: सुशील जैन

 
यमुनानगर: अंबाला लोकसभा व निगम चुनाव मजबूती से लड़ेगी आप: सुशील जैन​​​​​​​ 
यमुनानगर, 20 मई। आम आदमी पार्टी के ज़िला मुख्यालय कार्यालय में शनिवार को पार्टी के संगठन विस्तार को लेकर चर्चा की गई। जिसकी अध्यक्षता जिला यमुनानगर पूर्व चैयरमेन सुशील जैन ने की। सभी कार्यकर्ताओं ने आपसी चर्चा में संगठन को मजबूत करने को लेकर रणनीति बनाई गई।

सुशील जैन ने बताया कि जब से यमुनानगर जिला बना है। तब से यमुनानगर के साथ हर सरकार दोहरा व्यवहार करती आई है। उन्होंने कहा कि जिला यमुनानगर इतना टैक्स राजस्व देता है फिर भी यमुनानगर की सड़कें,वायु हवा और सुरक्षा रखने में सरकार बेअसर दिखाई देती है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में आगामी विधानसभा लोकसभा सभी चुनाव आम आदमी पार्टी बड़ी मजबूती के साथ लड़ेगी।

जैन ने कहा कि अम्बाला लोकसभा में बिल्कुल भी विकास नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि आआपा अम्बाला लोकसभा और यमुनानगर नगर निगम के चुनाव बड़ी मजबूती के साथ लड़ेगी और आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी चुनाव में आम लोगों में से होंगे। उन्होंने कहा कि जालंधर लोकसभा उपचुनाव में आम आदमी पार्टी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। ऐसे ही अम्बाला लोकसभा के उपचुनाव में हमारी पार्टी जीतकर हरियाणा की व्यवस्था बदलेगी। विकास के कार्य जैसे दिल्ली में और पंजाब में कर रहे हैं। वैसे ही कार्य पार्टी हरियाणा में सरकार बनने पर करेगी।