Pal Pal India

कार्यकर्ताओं की मेहनत के परिणाम पार्टी के पक्ष में होंगे: बूटर

 
कार्यकर्ताओं की मेहनत के परिणाम पार्टी के पक्ष में होंगे: बूटर

यमुनानगर, 10 मार्च। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता एडवोकेट कर्मवीर सिंह बूटर ने हलका रादौर की ओर से अपने साथियों सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सासंद डॉ. अशोक तंवर का भव्य स्वागत किया।


डॉ. अशोक तंवर ने जनसभा में मौजूदा सरकार पर जमकर निशाना साधा व भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों को लेकर चिंतन भी किया गया। इस कार्यक्रम में जहां पार्टी नेताओं द्वारा अपने विचार व्यक्त किए गए वहीं आम आदमी पार्टी रादौर हलका के वरिष्ठ नेता एडवोकेट कर्मवीर सिंह बूटर ने भी हलका रादौर वासियों को आ रही परेशानियों को लेकर अशोक तंवर का आह्वान किया। 


कर्मवीर सिंह ने जनसभा में संबोधित करते हुए कहा कि हलका रादौर की मुख्य सडक़ पिछले कई वर्षों से खराब होने के कारण आवागमन में विभिन्न प्रकार की समस्याएं लोगों को आ रही हैं जिसके संदर्भ में कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर प्रदर्शन भी किया परंतु कोई कार्यवाही नहीं हुई। बूटर ने कहा कि उन्होंने परिवार पहचान पत्र में विभाग द्वारा की गई त्रुटियों व हलका रादौर के लोगों के बीपीएल सूची से नाम रद्द किए जाने की समस्या भी समारोह में उपस्थित मुख्य अतिथि के समक्ष प्रस्तुत की। 


बूटर ने कहा कि भाजपा सरकार के तानशाही रवैये से हर वर्ग त्रस्त है और यही तानशाही सत्ता परिवर्तन का कारण बनने जा रही है। एडवोकेट कर्मवीर सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी को मजबूत करने के लिए दिन-रात कड़ी मेहनत कर रहा है और भविष्य में इसके परिणाम सकारात्मक व आम आदमी पार्टी के पक्ष में आएंगे।