Pal Pal India

कार्यकर्ता मेरी सबसे बड़ी पॉवर : बीरेंद्र सिंह

 
  कार्यकर्ता मेरी सबसे बड़ी पॉवर : बीरेंद्र सिंह
जींद, 30 जून  उचाना के रजबाहा रोड स्थित पैलेस में रविवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के तौर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह, पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह पहुंचे। यहां पर विधानसभा चुनाव को लेकर भी चर्चा हुई। गांव, बूथ स्तर पर अधिक से अधिक लोगों को जोडऩे को लेकर भी चर्चा हुई। पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह ने कहा कि मेरी सबसे बड़ी ताकत मेरे कार्यकर्ता है। राजनीतिक जीवन में 52 साल में राजनीतिक के हर बुरे, अच्छे दौर में मेरे साथ रहे। जब पूरे प्रदेश में कांग्रेस की पांच सीट आई थी तो उस सीट में उचाना की सीट थी।
राजनीतिक जीवन में हमेशा ईमानदारी से राजनीति की है। कभी द्वेष भावना से राजनीति नहीं की है। पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह ने कहा कि जुलाई माह में हलके के सभी गांवों के दौरे वो कर लेंगे। अब तक जिन गांवों में वो गए है वहां पर कार्यकर्ताओं, ग्रामीणों को पूरा प्यार, समर्थन मिल रहा है। अधिक से अधिक लोगों को हमें संगठन के साथ जोडऩा है। आज दूसरी पार्टियों के नेता, कार्यकर्ता कांग्रेस में आने के लिए तैयार है। कार्यकर्ताओं को बस उनसे बातचीत करने की देरी है। कांग्रेस बड़े बहुमत से आने वाले विस चुनाव में सत्ता में आएगी। इस मौके पर राममेहर दनौदा, प्रेम पहलवान, रमेश खटकड़, राजबीर सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे। सोशल मीडिया टीम की मीटिंग पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह, पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह ने लेते हुए कहा कि आज के युग में सोशल मीडिया की राजनीति में अहम भूमिका है। सोशल मीडिया युवा वर्ग को अपनी तरफ आकर्षित करता है। सोशल मीडिया पर भी भी भ्रामक प्रचार न करें। संगठन की नीतियों के बारे अधिक से अधिक प्रचार करें।