Pal Pal India

महिला दिवस महिला सम्मान का प्रतीक: बीके बिंदू

वूमन डेडीकेशन की ओर से मनाया गया महिला दिवस 
 
महिला दिवस महिला सम्मान का प्रतीक: बीके बिंदू 
सिरसा, 7 मार्च। पत्रिका समूह वूमेन डेडीकेशन की ओर से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में ब्रह्माकुमारी आश्रम हिसार रोड पर एक समारोह का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी महिलाओं को सम्मानित किया गया। 
उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए शांति सरोवर आश्रम संचालिका बीके बिंदू ने उन्हें अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई दी और कहा कि यह महिला दिवस पूरी दुनिया में महिला सम्मान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में नभ, थल, जल पर अपनी उपस्थिति का मजबूत अहसास करवा रही हैं। 
राजयोगिनी बीके बिंदू ने कहा कि हमारे भारत के हर राज्य से महिलाओं ने बुलंद हौसलों के साथ कामयाबी के हस्ताक्षर किए हैं। राजनीति, खेल, धर्म, शिक्षा, व्यापार, सामाजिक सरोकार, सेना, पुलिस, बैंक, बीमा, रेल से लेकर हर क्षेत्र में अपनी हस्ती को साबित किया है। कार्यक्रम के दौरान आई महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। ्र
इस अवसर पर प्रसूति रोग विशेषज्ञा डॉ. दिव्या तलवार, कार्यक्रम संयोजक मिलकबीर कौर, मोनिका, डॉ. शिखा अरोड़ा, शशि सचदेवा, डॉ. रचना अग्रवाल, उपांसा फुटेला, मोनिका गोदारा, डॉ. अंजी खुराना, डॉ. मनदीप, बलबीर कौर गांधी एडवोकेट, चाहत गोयल, डॉ. अनिता मक्कड़, कविता अग्रवाल, रिया चौहान, मीनाक्षी सैनी, पूजा शर्मा, रिशू गर्ग, डॉ. नेहा, डॉ. भारती डूमरा, शिखा गोयल व डॉ. आकांक्षा विशेष रूप से उपस्थित हुईं। वूमन डेडीकेशन के संपादक अविनाश फुटेला ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।