Pal Pal India

यमुनानगर:मोदी व मनोहर के नेतृत्व में बह रही विकास की बयार:अनिल विज

 गृह मंत्री ने गणतंत्र दिवस पर यमुनानगर में किया ध्वजारोहण
 
  यमुनानगर:मोदी व मनोहर के नेतृत्व में बह रही विकास की बयार:अनिल विज
यमुनानगर, 26 जनवरी  गणतंत्र दिवस के जिला स्तरीय समारोह में यमुनानगर के खेल परिसर में गुरुवार को हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने परेड का निरीक्षण कर मार्च पास्ट की सलामी ली। गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने अपने संबोधित संदेश में देश वासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए कहा कि आज के दिन 1950 में हमारे देश का संविधान लागू हुआ था। जिसके चलते हमें स्वंत्रत्रता और समानता का अधिकार मिला।
देश की आजादी के लिए सभी शहीदों को प्रणाम करता हूं। आज भारतीय सेना का हर 10 वां जवान हरियाणा से है। आज पूरा देश शहीद परिवारों का ऋणी है। हरियाणा के शहीदों के परिवार की सहायता राशि 20 लाख से बढ़ाकर 50 लाख रूपये की गई है। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में विकास की बयार बहाने का कार्य किया है। अंत्योदय के तहत कल्याणकारी कार्य किए जा रहे है। सरकारी कर्मियों को केसलेस सुविधा दी गई है। प्रदेश में गरीबों के लिए मुफ्त मकान बनाए जा रहे है।
उन्होंने कहा कि ई सर्विसिस से लोगों को लाभ मिल रहा है। मेरी फसल मेरा ब्यौरा से किसानों को लाभ मिला है। निवेशकों को उद्योग लगाने के लिए सुविधाएं दी जा रही है। युवाओं को रोजगार के नए अवसर उपलब्ध करवाए जा रहे है। खेल के क्षेत्र में प्रदेश का नाम ऊंचा हुआ है। गांव की पंचायतों में 50 प्रतिशत महिलाओं को हिस्सादारी दी है। छात्रों की उच्च शिक्षा के लिए 20 किलोमीटर में एक कालेज का भी प्रावधान किया है।
उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी बनाए जा रहे है। उन्होंने कहा कि पिछले साढ़े नौ वर्षों में हमारी सरकार ने विकास के नए आयाम स्थापित किए है। उन्होंने कहा कि लोकसभा होने वाले है इस चुनाव में युवा नवमतदाता जरूर भाग ले। कार्यक्रम के दौरान स्कूली बच्चों द्वारा 12 सांस्कृतिक और विभिन्न विभागों द्वारा 19 झांकियों की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम के समापन पर गृह मंत्री ने सांस्कृतिक, परेड़ टुकड़ियों और झांकी विजेताओं को ट्राफियां दी।