Pal Pal India

गृह क्लेश में पत्नी की हत्या

 
  गृह क्लेश में पत्नी की हत्या
जींद, 31 मार्च  नरवाना खंड के गांव दनौदाखुर्द में रविवार सुबह घरेलू कलह के चलते पति ने पत्नी की सोटे से वार कर हत्या कर दी और फरार हो गया। घटना की सूचना मिलने पर सदर थाना नरवाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने मृतका के भार्ई की शिकायत पर आरोपित पति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
गांव दनौदा खुर्द के रहने वाले महेंद्र तथा उसकी पत्नी पूजा (35) के बीच अक्सर झगड़ा होता था। रविवार को पूजा कमरे में साई थी। तभी दोनों में अनबन हो गई। तैश में आकर महेंद्र ने पूजा के सिर पर सोटे से वार कर दिया। बच्चों के शोर मचाने पर आरोपित महेंद्र का बडा भाई मौके पर पहुंच लेकिन तब तक पूजा की मौत हो चुकी थी। बाद में मायका पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंचे। मृतका के भाई सुलतानपुरा आगरा (यूपी) निवासी रवि ने पुलिस को तहरीर दी। शिकायत में बताया कि उसकी बहन पूजा की शादी लगभग 16 साल पहले महेंद्र के साथ हुई थी। दोनों में घरेलू कलह रहती थी। इसी के चलते महेंद्र ने उसकी बहन पूजा की हत्या कर दी है। सदर थाना पुलिस ने मृतका के भाई रवि की शिकायत पर महेंद्र के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। सदर थाना नरवाना प्रभारी रिषीपाल ने बताया कि आरोपित पति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया