Pal Pal India

जो भगवान श्रीराम का नहीं वो किस काम का: ओमप्रकाश धनखड़​​​​​​​


-बुपनियां गांव में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में पहुंचे भाजपा सचिव ओमप्रकाश धनखड़ 
 
  जो भगवान श्रीराम का नहीं वो किस काम का: ओमप्रकाश धनखड़​​​​​​​ 
रामलला के दर्शनों के लिए चलने का किया आह्वान 
झज्जर, 28 जनवरी भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़ ने रविवार को बादली क्षेत्र में जनसंपर्क कर लोगों को रामलला के दर्शन करने के लिए अयोध्या चलने का आह्वान किया। बुपनियां में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम हर भारतवासी के घट में बसते हंै। हमारी श्रद्धा और आस्था के केंद्र हंै रामलला। जो भगवान श्रीराम का नहीं, वो किसी काम का नहीं हो सकता।
गांव बुपनियां के शिव मंदिर में आयोजित धार्मिक अनुष्ठान में भागीदारी करते हुए धनखड़ ने कहा कि बहुत आश्चर्य होता है कि कांग्रेस और उनके घमंडिया गठबंधन के साथी धार्मिक तुष्टिकरण के चलते रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का विरोध कर रहे थे। इन लोगों ने प्रभु श्रीराम को वर्षों तक टेंट में रखा। कोर्ट में श्रीराम जन्मभूमि का विरोध करने की सारी हदें पार कर दी थी कांग्रेस ने। कांग्रेस ने पहले भगवान श्रीराम को मिथक व काल्पनिक माना, फिर माननीय अदालतों में 21-21 वकील खिलाफ खड़े किए। लेकिन ये मोदी का बदला हुआ भारत है। देश की राजनीति में अब परिवारवाद, तुष्टिकरण और भ्रष्टाचार का कोई स्थान नहीं है। उन्होंनेे लोगों को कहा कि रामलला के दर्शनों के लिए चलेंगे। इसकी व्यवस्था की जाएगी। सभी चलेंगे।
धनखड़ ने कहा कि हर भारतवासी के घट में राम बसता है। राम पर्याय हैं भारत के। हम मंदिरों व धार्मिक स्थलों को भगवान श्रीराम से जुड़ा हुआ पाते हैंं। अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद हर भारतवासी को गर्व और गौरव की अनुभूति हो रही है। देश में ही नहीं दुनिया में जहां भी भारतीय हैं उनका सीना चौड़ा हो गया है। दुनियाभर से श्रद्धालुओं की भीड़ रामलला के दर्शनों को लेकर आतुर है। पीढ़ियों ने संघर्ष किया और 500 साल की प्रतीक्षा और देश की आजादी के बाद 75 साल चले आंदोलन उपरांत यह ऐतिहासिक पल आए। कार्यक्रम में पहुंचने पर आयोजन समिति और क्षेत्र की सरदारी ने ओमप्रकाश धनखड़ का जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर सरपंच डॉ. आजाद, कोच जयवीर सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।