Pal Pal India

इनेलो को हमने कभी भी इंडिया गठबंधन से बाहर नहीं माना है: केसी त्यागी

 
इनेलो को हमने कभी भी इंडिया गठबंधन से बाहर नहीं माना है: केसी त्यागी

पल पल न्यूज: चंडीगढ़, 16 सितंबर। शनिवार को चंडीगढ़ प्रेस क्लब में इनेलो पार्टी द्वारा प्रेस वार्ता की गई जिसमें इनेलो के प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला के साथ इंडिया गठबंधन की रिसर्च टीम के सदस्य एवं जेडीयू के राष्ट्रीय चीफ प्रवक्ता, पूर्व राज्य सभा सांसद केसी त्यागी ने भी प्रेस को संबोधित किया। केसी त्यागी ने कहा कि 1987 में अगर चौ. देवीलाल के प्रयासों से जनता दल का गठन नहीं होता तो 422 सीटों वाली कांग्रेस को सत्ता से बाहर नहीं किया जा सकता था। केसी त्यागी ने कहा कि पहले गैर कांग्रेसवाद और अब गैर भाजपावाद की नींव रखने वाली जमीन का नाम हरियाणा है। 25 सितंबर की सम्मान दिवस रैली पर इंडिया गठबंधन के लगभग सभी लोगों को निमंत्रण दिया गया है। त्यागी ने कहा कि इनेलो ने निमंत्रण देने में कोई राजनीतिक छुआ छूत नहीं बरती है उसमें सोनिया गांधी और मल्लिकार्जुन खडग़े को भी निमंत्रण दिया गया है। पत्रकार द्वारा पूछे गए एक  सवाल का जवाब देते हुए केसी त्यागी ने कहा कि इनेलो को हमने कभी भी इंडिया गठबध्ंान से बाहर नहीं माना है। इनेलो की अपनी एक बड़ी विश्ववसनियता है। हरियाणा में इनेलो बड़ी ताकत है और इंडिया गठबंधन मेंं जितने भी दल शामिल हैं लगभग सभी ने चौ. देवीलाल के नेतृत्व में काम किया है। वहीं हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, छतीसगढ़ और मध्यप्रदेश में लोकसभा की सारी सीटें भाजपा के पास हैं और भाजपा जैसी मजबूत और ताकतवर पार्टी को अगर हराना है तो उतने ही बड़े दिल से उतना ही बड़ा गठबंधन हमें बनाना पड़ेगा और हरियाणा में इनेलो, कांग्रेस और आप को इक्_ा होना पड़ेगा क्योंकि छोटे मन से बड़े काम नहीं होते। केसी त्यागी ने अभय सिंह चौटाला की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने हम सभी की उम्मीदों से अलग जा करके  इतनी मेहनत करके जनजागरण चलाने का काम किया जिसका नतीजा हमें 25 सितंबर की रैली में देखने को मिलेगा।  पत्रकार द्वारा अधिकारिक रूप से इंडिया में शामिल होने पर पूछे गए सवाल पर अभय सिंह चौटाला ने कहा कि इंडिया गठबंधन की बुनियाद 25 सितंबर 2022 को फतेहाबाद की सम्मान दिवस रैली में हुई थी। उस समय गैर कांग्रेसी और गैर भाजपा की विकल्प की बात चल रही थी लेकिन नीतीश कुमार ने कहा था कि बगैर कांग्रेस के कोई भी विकल्प मजबूत नहीं बन सकता और नीतीश कुमार ने ही चौ. ओम प्रकाश चौटाला को इस बात के लिए भी राजी किया था। अब हमें कांग्रेस से कोई परहेज नहीं है। भाजपा को अगर सत्ता से बाहर करना है तो हम सबको स्वार्थ की राजनीति को छोड़ कर संगठित होना पड़ेगा।