Pal Pal India

हम सत्ता के नहीं जनसेवा के भूखे: अभय सिंह चौटाला​​​​​​​

पांचों हलकों के कार्यकर्ताओं की बैठकों में दिया चौधरी देवीलाल जयंती
कार्यक्रम का न्यौता

 
 
 हम सत्ता के नहीं जनसेवा के भूखे: अभय सिंह चौटाला​​​​​​​
 सिरसा 28 अगस्त इंडियन नेशनल लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला ने

आगामी 25 सितंबर को रोहतक में होने वाली पूर्व उपप्रधानमंत्री चौधरी
देवीलाल जयंती समारोह को लेकर पांचों हलकों के कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर
उन्हें अधिकाधिक संख्या में इस जयंती समारोह के लिए आमंत्रित किया। इस
दौरान डबवाली में पार्टी कार्यकर्ताओं के विशाल समूह को संबोधित करते हुए
कहा कि रोहतक के कार्यकर्ताओं की मांग पर ही पार्टी ने इस बार जिला रोहतक
में चौधरी देवीलाल जयंती समारोह मनाने का निर्णय लिया है। चूंकि सिरसा
जिला चौधरी देवीलाल की जन्मभूमि रही है, इसलिए उन्हें पूर्ण भरोसा है कि
सिरसा जिले से लाखों की संख्या में लोग रोहतक पहुंचकर अपने नेता को नमन
करेंगे और भाजपा के शासन को उखाड़ फैंकने का संकल्प लेंगे। इनेलो के
राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला ने कहा कि वे सत्ता के नहीं बल्कि
जनसेवा के भूखे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता ने तो वर्ष 2019 में
ही भाजपा से सत्ता छीन ली थी मगर चौधरी देवीलाल की नीतियों पर चलने का
संकल्प लेने वाले लोगों ने उनकी नीतियों व सिद्धांतों को बेचकर भाजपा की
गोद में बैठ गए और उनकी सत्ता बनवा दी। उन्होंने कहा कि भूपेंद्र सिंह
हुड्डा ने भी भाजपा की बी टीम बनकर भाजपा को सत्तासीन करवाने का काम
किया। जब तक भूपेंद्र सिंह हुड्डा सरीखे लोग हैं, तब तक भाजपा सत्ता पर
काबिज रहेगी। उन्होंने कहा कि वे चौधरी देवीलाल जयंती समारोह को लेकर अब
तक प्रदेश के 45 विभिन्न हलकों में कार्यकर्ताओं की बैठक ले चुके हैं और
उन्हें कार्यकर्ताओं में इस जयंती समारोह को लेकर जो जोश और जज्बा पाया
है, वह अब से पहले कभी नहीं देखा था। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि भाजपा
शासन में जिस प्रकार बेरोजगारी, नशा, अपराध बढ़ा है, उससे समाज का हर
वर्ग त्रस्त है और इससे छुटकारा चाहता है। इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष
अभय सिंह चौटाला ने कहा कि जेलों से गैगस्टर्स की ओर से व्यापारियों से
फिरौती के लिए गोलीबारी करवाने की प्रथा भी भाजपा शासन में ही शुरू हुई
है। उन्होंने कहा कि इनेलो ही एकमात्र ऐसा राजनीतिक दल है जिसमें सभी
वर्गों के हित सुरक्षित हैं। इनेलो नेता ने सभी कार्यकर्ताओं को इस
कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए अधिक से अधिक लोगों को निमंत्रण देने
का आह्वान किया। इस अवसर पर उनके साथ इनेलो के प्रदेशाध्यक्ष रामपाल
माजरा, डबवाली के विधायक आदित्य देवीलाल, इनेलो जिलाध्यक्ष जसवीर सिंह
जस्सा, इनेलो महिला जिलाध्यक्ष सुभद्रा सीलू, पूर्व विधायक डॉ. सीताराम,
हलका संयोजक विनोद अरोड़ा, सरदार मंदर सिंह सरां, संदीप गर्ग, लवली
मेहता, संदीप चौधरी, नगरपरिषद चेयरमैन टेकचंद छाबड़ा, अमनदीप बांसल,
कुलदीप जम्मू, गिरधारी बिस्सु, कुलदीप गोदारा, गुरप्रेम सिंह सरां, सतपाल
खिचड़, कुलदीपक, अजनीश कनेड़ी, मलकीत सरां, ओमप्रकाश फौजी सहित सभी
प्रकोष्ठों के पधान, जोन प्रभ्छाारी व जिला संयोजक भी शामिल थे।