Pal Pal India

सरपंचों पर लाठीचार्ज व रसोई की बढ़ती कीमतों के विरोध में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन

कहा, सरपंचों के मान-सम्मान की लड़ाई में कांग्रेस सडक़ से संसद तक सरपंचों के साथ 
 
सरपंचों पर लाठीचार्ज व रसोई की बढ़ती कीमतों के विरोध में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन 

सिरसा, 3 मार्च। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर जिला कांग्रेस कमेटी सिरसा की ओर से शुक्रवार को जोरदार प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस की ओर से रसोई गैस की कीमतों में की गई बढ़ौतरी और ई-टेंडरिंग प्रणाली का विरोध कर रहे सरपंचों पर किए गए लाठीचार्ज के विरोध में रोष मार्च निकाला गया। कांग्रेस नेता व कार्यकत्र्ता बरनाला रोड पर लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह के निकट एकत्रित हुए और यहां से विशाल जुलूस की शक्ल में लघु सचिवालय की ओर बढ़े। लघु सचिवालय पर आगे बढ़ते कांग्रेसजनों को पुलिस ने रोका, जहां धक्का-मुक्की होने से स्थिति तनावपूर्ण हो गई। इसके बाद सीटीएम सिरसा मौके पर पहुंचें और उन्होंने कांग्रेसजनों से ज्ञापन हासिल किया।
प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कालांवाली के विधायक शीशपाल केहरवाला, पूर्व सांसद सुशील इंदौरा, पूर्व सांसद चरणजीत सिंह रोड़ी, पूर्व विधायक भरत सिंह बेनीवाल, हरियाणा प्रदेश प्रतिनिधि कांग्रेस राजकुमार शर्मा, सुभाष जोधपुरिया, प्रदेश प्रतिनिधि राजेश चाडीवाल, पूर्व चेयरमैन अमीर चावला कर रहे थे। कांग्रेस कार्यकत्र्ता हाथों में तख्तियां लिए हुए थे, जिसमें सरकार विरोधी नारे लिखे थे। ‘सरपंचों के सम्मान में, कांग्रेसजन मैदान मेंं’, ‘सरपंचों पर लाठीचार्ज करने वालों के खिलाफ कार्रवाई हो’, जैसे नारे लिखी तख्तियों व नारेबाजी करते हुए कांग्रेसजन आगे बढ़े। 
इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने भाजपा-जजपा सरकार पर दमनकारी नीतियां अपनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार सरपंचों को बलपूर्वक दबाने का प्रयास कर रही है। सरपंच गांव का सम्मान है जिसपर लाठीचार्ज किया जाना बेहद शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि सरपंचों के मान-सम्मान की इस लड़ाई में कांग्रेस पार्टी सरपंचों के साथ है और कंधे से कंधा मिलाकर उनकी लड़ाई सडक़ से सदन तक लडऩे को प्रतिबद्ध है।
कांग्रेस नेताओं ने रसोई गैस की कीमतों में की गई बढ़ोतरी को लेकर भी सरकार को कोसा। कहा कि केंद्र की मोदी सरकार की गलत नीतियों की वजह से आमआदमी का जीना मुश्किल हो गया है। एक तरफ बेरोजगारी और दूसरी ओर महंगाई ने गरीब के हाथ से निवाला छीनने का काम किया है। उन्होंने कहा कि देश व प्रदेश की जनता भाजपा सरकार के छलावे को पहचान चुकी है और 2024 में होने वाले केंद्र व प्रदेश के चुनाव में भाजपा को पटखनी देने का काम करेंगी। 
रोष प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेता जसवंत कस्वां, लादूराम पूनियां, सुरजीत भावदीन, प्रो. आरसी लिंबा, मदन ज्याणी, रामानंद सरपंच शमशाबादपट्टी, आजाद केलनियां, कृष्ण झोपड़ा ब्लॉक समिति चेयरमैन, कपिल सरावगी, सुनील मोर्या, राखी मोर्या, कुलवंत कौर गुड्डी, पुनीता रानी, मंजीत कौर, अनुराधा नागर, हरमिंद्र बेगू, कर्मवीर, लीलूराम पूर्व सरपंच, जगदीश भाटिया, सतपाल गोदारा, सुरेंद्र नटार, प्रवीण शर्मा, गजानंद सोनी, राजू तेजा सिंह, अशोक चिंडालिया, शंकर ठेकेदार, विनोद हिटलर, रामदास बजाज, सतपाल गोदारा, बलदेव, विजय शर्मा, प्रवीण शर्मा, ओमप्रकाश शर्मा, महेंद्र घोटवाल, सुरेंद्र कंबोज, जतिन शर्मा, गौतम शर्मा सहित सैकड़ों अन्य पदाधिकारी व कार्यकत्र्ता उपस्थित थे।