युवा उद्योगपति अमन गुप्ता अभिनेता अनुपम खेर के हाथों बिजनेस लीडर अवार्ड से सम्मानित
Sep 7, 2025, 20:10 IST

तरावड़ी 7 सितंबर :
अभिनेता अनुपम खेर ने राजधानी दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में तरावड़ी के उद्योगपति एवं शिव शक्ति इंटर ग्लोब एक्सपोर्ट्स प्रा. लि. तरावड़ी के सीएमडी अमन गुप्ता को बिजनेस लीडर अवार्ड से सम्मानित किया। देश के मशहूर अभिनेता अनुपम खेर ने कहा कि अमन गुप्ता जैसे युवा उद्योगपति भारतीय उद्योग जगत के भविष्य की नई दिशा तय कर रहे हैं। शिव शक्ति इंटर ग्लोबल प्रा. लि. की कार्यशैली, सेवाभाव और प्रबंधन क्षमता वास्तव में प्रेरणादायक है। अवार्ड समारोह में देशभर के दिग्गज उद्योगपतियों और नामी हस्तियों की मौजूदगी रही। यह सम्मान अमन गुप्ता को इंडस्ट्रीज में उनके दूरदर्शी विज़न, नवाचार और उत्कृष्ट प्रबंधन कौशल के लिए दिया गया। सम्मान प्राप्त करने के बाद अमन गुप्ता ने कहा कि यह उपलब्धि केवल मेरी नहीं, बल्कि मेरी पूरी टीम और तरावड़ी के लोगों की मेहनत व आशीर्वाद का परिणाम है। हमारा लक्ष्य भारतीय उद्योग को वैश्विक स्तर पर नई पहचान दिलाना है। गौरतलब है कि शिव शक्ति इंटर ग्लोबल प्रा. लि. आज राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय व्यापार जगत में एक विश्वसनीय और अग्रणी ब्रांड के रूप में पहचाना जाता है। इसके साथ ही कंपनी सेवाभाव, सामाजिक कार्यों और धार्मिक आयोजनों में भी सक्रिय भूमिका निभाती है। इस उपलब्धि पर तरावड़ी शहरवासियों और उद्योग जगत से जुड़े लोगों ने अमन गुप्ता को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। यूरेशिया चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के उत्तर भारत के मीडिया प्रभारी हरीश चावला ने भी अमन गुप्ता को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि अमन गुप्ता की उपलब्धि से तरावड़ी ही नहीं बल्कि करनाल क्षेत्र के लोग भी गौरान्वित हुए हैं।अमन गुप्ता ने समूचे हरियाणा का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि तरावडी के एक युवा का देश के सुप्रसिद्ध अभिनेता अनुपम खेर के हाथों सम्मानित होना तरावड़ी के लिए गौरव और सम्मान की बात है। काबिले गौर है कि अमन गुप्ता के पिता रमेश गुप्ता तरावड़ी अग्रवाल सभा के न केवल अध्यक्ष हैं बल्कि पूर्व में कई सामाजिक और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर सम्मानित हो चुके हैं। अमन गुप्ता के पिता रमेश गुप्ता ने भी चावल उद्योग को अंतर्राष्ट्रीय पटल पर ले जाने का कार्य किया है। उन्होंने तरावड़ी के बासमती चावल को अंतरराष्ट्रीय मंच पर एक अलग ही पहचान दिलवाई है। उनके इस सजग प्रयासों के चलते ही तरावड़ी का चावल कारोबार कई देशों में पहुचने में कामयाब रहा। जिसके चलते कई चावल कारोबारियों को इसका लाभ मिला।