भारत वर्ष सहित अन्य आठ देशों में गौसेवा के साथ 17 मार्च को मनाया जाएगा वैश्य एकता दिवस : सिंगला
Mar 16, 2026, 14:43 IST

डबवाली16 मार्च
अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के संस्थापक स्व. रामदास अग्रवाल का जन्मदिवस देश भर में 17 मार्च को वैश्य एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है। पंजाब प्रदेश के अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंगला ने बताया कि स्व. रामदास अग्रवाल भाजपा के राष्ट्रीय शीर्ष नेतत्व में अपनी पहचान रख्ते थे क्योंकि वह चार बार राज्य सभा संासद, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष, राजस्थान भाजपा के अध्यक्ष, कई राज्यों के प्रभारी एवं अन्य कई महत्वपूर्ण पदों पर सुशोभित रहे, लेकिन उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन के साथ-साथ अग्रवाल वैश्य समाज के लिए भारत वर्ष सहित अन्य दस देशों में भी ऐतिहासिक कार्य किया, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता।
सिंगला ने कहा कि संस्था के जिला प्रभारी, जिला अध्यक्ष अपने सहयोगी पदाधिकारियों के साथ 17 मार्च को प्रथम ग्रास गौ ग्रास के साथ गौसेवा वर्ष 2026 का आगाज करेंगे। इस दिन संस्था के पदाधिकारी अपने नजदीकी गौशालाओं में जाकर गौवंश को अपने हाथों से हरा चारा, गुड़ एवं अन्य खाद्य पदार्थ खिलाकर उनकी सेवा कर वैश्य एकता दिवस मनाएंगे। उन्होंने बताया कि सभी राज्य पदाधिकारी, राष्ट्रीय संरक्षक सदस्य जिनमें हीरा मणि अग्रवाल (गुरदासपुर) माझा मालवा, दिनेश मोदी (फाजिल्का), डॉ. संजीव गोयल (फरीदकोट), विपन जैन श्रमण एवं मदन लाल गोयल (लुधियाना) अपने-अपने क्षेत्र के जिला प्रभारी एवं जिला अध्यक्षों को इस कार्यक्रम को प्रभावी एवं सफल बनाने के लिए उनका मार्गदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि संस्था द्वारा गौसेवा एवं मानवता के लिए समय-समय पर स्वास्थ्य जांच शिविर एवं रक्तदान शिविरों को आयोजन, संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा पास करने वाले समाज के युवाओं को प्रति वर्ष ओपी जिंदल अवार्ड से सम्मानित कर उनक उत्साह बढ़ाया जाता है।