Pal Pal India

पति से परेशान होकर पुलिस स्टेशन पहुंची पत्नी

 
 पति से परेशान होकर पुलिस स्टेशन पहुंची पत्नी
पलवल, 25 जनवरी  पलवल में शादी के बाद दहेज की मांग पूरी न होने पर उसे व उसके बेटे को फर्जी नपुंसकता का प्रमाण पत्र बनवाकर बदनाम कर अपनी चल-अचल संपत्ति से बेदखल करने का मामला गुरूवार को प्रकाश में आया है। कैंप थाना पुलिस ने विवाहिता की शिकायत पर आरोपी पति के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार कैंप थाना क्षेत्र अंतर्गत एक कॉलोनी में रहने वाली महिला ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उसकी शादी उसी की कॉलोनी में रहने वाले एक युवक से 2016 में हुई थी। शादी के बाद से ससुराल पक्ष के लोग उसे दहेज के लिए परेशान करने लगे। इतना ही नहीं उसका पति उसके साथ कुकर्म करता था व ननदोई व ससुर बदनियती से छेड़छाड़ करते थे। लेकिन पीड़िता पत्नी धर्म निर्वाह करते हुए गर्भवती होने की जानकारी ससुराल वालों को लगी तो उन्होंने मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया और जान से मारने की धमकी दी।
दिसंबर-2020 को उसने एक पुत्र को जन्म दिया, ससुराल वाले नहीं माने। जिसके संबंध में चांदहट थाना में अगस्त-2022 को केस दर्ज कराया था। पीड़िता का आरोप है कि उसके पति ने उक्त मुकदमे में जमानत का लाभ प्राप्त करने, मुझे तथा मेरे बेटे को सामाजिक तौर पर बदनाम करने व दोनों मां-बेटे को अपनी चल-अचल संपत्ति से बेदखल करने की नीयत से बडोदरा (गुजरात) के एक डॉक्टर से एक झूठा व फर्जी नपुंसक होने का प्रमाण पत्र बनवा तैयार करा लिया और उसका फायदा उठाते हुए न्यायालय में उसे प्रस्तुत कर जमानत का लाभ प्राप्त किया। पीड़िता ने कहा कि उसके पति द्वारा प्रस्तुत किए गए नपुंसकता के प्रमाण पत्र की जांच कराई जाए और उसके खिलाफ कार्रवाई कर पीड़िता का न्याया दिलाया जाए। कैंप थाना प्रभारी सत्यनारायण ने गुरूवार को बताया कि पीड़िता की शिकायत पर उसके पति के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।