Pal Pal India

सिटी सेंटर के लाइव मॉडल का अनावरण​​​​​​​

 -मॉडल के माध्यम से निवेशक जान पाएंगे मेगा प्रोजेक्ट की खूबियां
 
 सिटी सेंटर के लाइव मॉडल का अनावरण​​​​​​​
 सिरसा 20 मार्च  डबवाली रोड पर श्रीमत टैक्सवर्थ प्राइवेट लिमिटेड द्वारा विकसित किए जा रहे सिटी सेंटर के लाइव मॉडल का नवरात्रे के उपलक्ष्य में अनावरण किया गया। कंपनी के डायरेक्टर माधव जैन ने इसका अनावरण किया। लाइव मॉडल के माध्यम से सिटी सेंटर में प्रदान की जाने वाली सुविधाओं की बारिकी से जानकारी दी गई है। वर्णनीय है कि डबवाली रोड पर होटल अरोमा के सामने रेलवे लैंड पर सवा सात एकड़ में शॉप-कम-रेजीडेंसिल काम्पलेक्स का निर्माण किया जा रहा है। महानगरीय तर्ज पर विकसित की जा रहे श्रीमत सिटी सेंटर में 123 बड़े व छोटे  आकार की दुकानें बनाई जा रही है। जबकि द्वितीय तल पर रिहायश होगी। इस प्रोजेक्ट को हर केंद्रीय व प्रांतीय विभाग से अनुमति प्राप्त है। श्रीमत टेक्सवर्थ प्रा. लिमिटेड के निदेशक माधव जैन ने बताया कि कंपनी की ओर से इस बहुमंजिला शॉपिंग मॉल में बेसमेंट, ग्राऊंड फ्लोर, फर्स्ट फ्लोर और सेकिंड फ्लोर बनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सिटी सेंटर का डिजाइन विश्व विख्यात हाफिज कंट्रेक्टर मुम्बई के सीनियर एसोसिएट निशार शेख अहमद द्वारा तैयार किया गया है। जैन ने बताया कि सिटी सेंटर में करीब 600 कारों की पार्किंग की व्यवस्था रहेगी। उन्होंने बताया कि प्रोजेक्ट की मेन रोड 18 मीटर चौड़ी है। दोनों ओर शॉप बनाई गई है। इस बहुआयामी प्रोजेक्ट को सिरसा के निवेशकों का भरपूर समर्थन मिला है। यहां मल्टी नेशनल कंपनी की ओर से अपने आऊटलेट खोलने में रूचि दिखाई गई है, जबकि तीन स्क्रीन वाले और 200 सीटों वाली क्षमता वाले सिनेमा हाल के निर्माण का निर्माण कार्य जारी है। माधव जैन ने बताया कि डबवाली रोड से सटा होने की वजह से चिकित्सकों की ओर से विशेष रूचि दर्शाई जा रही है। उन्होंने बताया कि लॉइव मॉडल के माध्यम से निवेशकों को कंपनी द्वारा प्रदान की जाने वाली सुविधाओं की जानकारी प्रदान की जा रही है।