Pal Pal India

श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर ट्रस्ट की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन,

दुर्गा सिंह प्रधान नियुक्त नवनियुक्त पदाधिकारियों ने चुनाव अधिकारियों का जताया आभार, 19 को होगी आम सभा की बैठक
 
श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर ट्रस्ट की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन,

सिरसा। श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर ट्रस्ट का चुनाव अब 19 मार्च को नहीं होगा,क्योंकि चुनाव अधिकारी सुरेंद्र भाटिया,गुलशन कुमार चुघ व एडवोकेट सुरेश मेहता ने चुनाव हेतु नामांकन पत्र भरने वाले सभी प्रत्याशियों व ट्रस्ट के सदस्यों को सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी गठित करने पर राजी कर लिया। इसके बाद शुक्रवार को वर्ष 2023-25 की नई कार्यकारिणी चुनाव अधिकारियों द्वारा सर्व सम्मति से गठित कर दी गई। नव गठित कार्यकारिणी में दुर्गा सिंह को प्रधान, भारत भूषण ऐलावादी को उप प्रधान, कैलाश गुप्ता को सचिव, कुलदीप रिणवा को सह सचिव, सुनील छाबड़ा को कोषाध्यक्ष, नत्थूराम गर्ग को सह कोषाध्यक्ष, मेघनाथ शर्मा को ओरगनाईजिंग सचिव व एडवोकेट श्याम सचदेवा को लीगल एडवाईजर बनाया गया है। बता दें कि ट्रस्ट के चुनाव के लिए 11 मार्च से 14 मार्च तक नामांकन पत्र भरे जाने थे और नामांकन पत्र वापस लेने हेतु 17 मार्च का दिन निर्धारित किया गया था। चुनाव अधिकारियों के प्रयास से शुक्रवार को सभी पदों पर सर्वसम्मति से नए पदाधिकारियों पर सहमति बन गई। अब 19 मार्च को आम सभा की बैठक होगी। इस दौरान ट्रस्ट के सभी सदस्यों को नवगठित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों के बारे में जानकारी दी जाएगी। गौरतलब है कि प्रधान पद के लिए दुर्गा सिंह व सत्यावान गौतम ने प्रधान, कैलाश गुप्ता व भारत भूषण ऐलावादी ने सचिव व सुनील छाबड़ा और ओम प्रकाश वर्मा ने कोषाध्यक्ष पद हेतु नामांकन पत्र भरा था,लेकिन सर्वसम्मति के पश्चात सभी प्रत्याशियों ने अपने नामांकन वापस ले लिए। नवगठित कार्यकारिणी व ट्रस्ट के सदस्यों ने सर्वसम्मति से चुनाव कराने पर चुनाव अधिकारी सुरेंद्र भाटिया,गुलशन कुमार चुघ व एडवोकेट सुरेश मेहता का आभार जताया है।

a

aa