सीवरेज लाइन में दो मजदूर गिरे, एक की मौत
Feb 1, 2026, 20:14 IST

सिरसा, 01 फ़रवरी सिरसा में सीवरेज लाइन में दो मजदूर गिर गए, जिसमें से एक की मौत हो गई जबकि दूसरा गैस चढऩे से बेहोश हो गया। उसे बेहोशी की हालत में जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलने पर पब्लिक हैल्थ विभाग के अधिकारी और पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों को अस्पताल में पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने गोलू को मृत घोषित कर दिया।
घटनास्थल पर सिरसा के विधायक गोकुल सेतिया भी पहुंचे और प्रशासन से पीडि़त परिवार को आर्थिक मदद देने की मांग की।
कंगनपुर निवासी गोलू पुत्र ज्ञान चंद व राजाराम रविवार बाद दोपहर सिरसा के केलनियां रोड पर सीवरेज लाइन की पैमाइश करने गए थे।
गोलू सीवरेज लाइन के मैनहॉल में उतर गया और लापता हो गया। उसे बाहर निकालने के लिए राजाराम भी सीवरेज लाइन में उतरा और वह गैस चढऩे से बेहोश हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने शोर मचाया और उसे रस्सी की सहायता से बाहर निकाला गया। इसके बाद गोलू की तलाश की गई।
करीब डेढ़ घंटे के बाद गोलू का शव मिला। परिवार का आरोप है कि संबंधित विभाग के अधिकारी समय पर मौके पर नहीं पहुंचे जिस कारण गोलू की जान चली गई। राजाराम का नागरिक अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि दोनों मजदूर बिना सेफ्टी उपकरण के ही सीवरेज के मैनहॉल में उतरे थे। वहीं संबंधित विभाग के अधिकारियों का कहना है कि सीवरेज लाइन की पैमाइश हो चुकी थी और ठेकेदार के कर्मचारियों को कुछ कन्फ्यूजन था और वे बिना अधिकारियों व ठेकेदार को बताकर सीवरेज लाइन में पैमाइश के लिए गए थे।
विधायक गोकुल सेतिया ने कहा कि पीडि़त परिवार को आर्थिक सहायता के लिए उपायुक्त को पत्र लिखा जाएगा और हमारी तरफ से भी आर्थिक सहायता दी जाएगी। साथ ही उन्होंने घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।