Pal Pal India

व्यापारी कल्याण बोर्ड पूरी तरह से कृतसंकल्प: मनोज गुप्ता

हरियाणा व्यापारी कल्याण बोर्ड ने सीएम से मिलकर किया धन्यवाद 
 
व्यापारी कल्याण बोर्ड पूरी तरह से कृतसंकल्प: मनोज गुप्ता 
यमुनानगर, 19 मार्च। हरियाणा व्यापार कल्याण बोर्ड जिला अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने बताया कि उनकी अध्यक्षता में यमुनानगर हरियाणा व्यापारी कल्याण बोर्ड के सदस्य, पूर्व चेयरमैन रामनिवास गर्ग के साथ सीएम मनोहर लाल खट्टर से मिले व व्यापारियों के कल्याण के लिए कार्य करने पर सीएम को बधाई व धन्यवाद किया। सीएम मनोहर लाल को शाल भेंट की। 
हरियाणा व्यापार कल्याण बोर्ड के जिलाध्यक्ष मनोज गुप्ता ने बताया कि हाल ही में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने व्यापारियों के लिए नई स्कीम का ऐलान किया है जिसके अंतर्गत 20 लाख रुपये वार्षिक तक की टर्नओवर वाले व्यापारियों को रजिस्ट्रेशन करवाना पड़ता है व यह कार्य सीए से करवाना होता है जिसका भुगतान पहले व्यापारी को करना होता था। अब सरकार ने घोषणा की है कि इस खर्चे का भुगतान हरियाणा सरकार करेगी। 
इस घोषणा से सभी व्यापारियों में खुशी की लहर है। इसके साथ साथ दयालु योजना के अंतर्गत भी व्यापारी वर्ग को कवर किया जाएगा। जिलाध्यक्ष मनोज गुप्ता ने कहा कि यमुनानगर के व्यापारियों की समस्याएं मिलती रहती हैं जिनका समाधान वे हरियाणा व्यापारी कल्याण बोर्ड के माध्यम से करवाते हंै। इस दौरान जिला बोर्ड सदस्य सतीश चौपाल, राजेश मस्कारा आदि उपस्थित रहे।