Pal Pal India

आज लोकतंत्र और संविधान बचाना जरूरी है: अनुराग ढांडा

 
 आज लोकतंत्र और संविधान बचाना जरूरी है: अनुराग ढांडा
यमुनानगर, 7 अप्रैल  आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा ने इंडिया गठबंधन के तहत आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार डॉ. सुशील गुप्ता के समर्थन में रविवार को रादौर विधानसभा के गांव छाहरी में जनसभा की।
अनुराग ढांडा ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि पांच साल में केवल एक मौका आता है। जब जनता नेताओं से अपने विकास का हिसाब मांगती है। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब आंबेडकर के संविधान में सबको एक समान वोट का अधिकार है। 5 साल बाद बड़े से बड़े नेताओं को भी आपके पास झोली फैला कर आना पड़ता है।
उन्होंने कहा भाजपा वाले कहते है की आआपा और कांग्रेस तो एक दूसरे का विरोध करते थे अब एक कैसे हो गए। लेकिन अरविन्द केजरीवाल और राहुल गांधी ने तय किया कि लोकतंत्र और संविधान को बचाना है। जब संविधान बचेगा तभी तो चुनाव बचेगा। कोई नेता और कोई पार्टी महत्वपूर्ण नहीं है। ये देश और संविधान रहना चाहिए। इसलिए आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के एक एक कार्यकर्ता पूरी ताकत के साथ इस चुनाव में एक होकर खड़े हैं।
उन्होंने कहा कि भाजपा दूसरी पार्टी से नवीन जिंदल को इंपोर्ट करके लाई। जिसको 2014 में प्रधानमंत्री मोदी सबसे बड़ा कोयला कहते थे। आज उसी नवीन जिंदल को भाजपा ने अपने उम्मीदवार बना दिया। उन्होंने कहा कि नवीन जिंदल चुनाव नहीं लड़ना चाहते थे। वे मजबूरी में चुनाव लड रहे है। उन्होंने कहा कि इस बार कांग्रेस के साथियों के साथ मिलकर कुरुक्षेत्र लोकसभा से डॉ. सुशील गुप्ता को भारी बहुमत से जिताएं। इस मौके पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहें।