Pal Pal India

झूठ और जुमलों पर आधारित गठबंधन सरकार की विदाई का समय आ गया:कुमारी सैलजा

 भाजपा  एक ओर  भगवान राम की बात करती है तो दूसरी ओर राम पर करती है राजनीति
 
  झूठ और जुमलों पर आधारित गठबंधन सरकार की विदाई का समय आ गया:कुमारी सैलजा
 कहा- हरियाणा में कांगे्रस की सरकार बनेगी, जनता की मर्जी के होंगे काम
हरियाणा में कांगे्रस की सरकार बनेगी, जनता की मर्जी के होंगे कामफतेहाबाद, 29 जनवरी।  अखिल भारतीय कांगे्रस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव, पूर्व पूर्व केंंद्रीय मंत्री, हरियाणा कांगे्रस कमेटी की पूर्व प्रदेशाध्यक्ष और उत्तराखंड की प्रभारी कुमारी सैलजा ने कहा कि झूठ और जुमलों पर आधारित गठबंधन सरकार की विदाई का समय आ गया है, कांगे्रस संदेश यात्रा के बाद  प्रदेश में बदलाव आएगा, कांगे्रस की सरकार बनेगी फिर जनता की मर्जी के सारे काम होंगे क्योंकि इस सरकार के कार्यकाल में जो भी अपने हक के लिए आवाज उठाता है उस पर लाठियां बरसाकर उसे लहुलुहान कर दिया जाता है। आज भाजपा राम का नाम लेकर फिर जनता को गुमराह करना चाहती है इनके  बहकावे में नहीं आना है राम पहले भी हमारे थे और हमारे ही रहेंगे, राम का नाम लेने के लिए भाजपा के सर्टीफिकेट की जरूरत नहीं हैं।
वे सोमवार को जिला के गांव ढांड में एक जनसभा को संबोधित कर रही थी। उन्होंने कहा कि इस यात्रा के माध्यम से जनता तक राहुल गांधी, मल्ल्किार्जुन खडगे का संदेश पहुंचाना है। कांगे्रस के प्रति जनता का लगाव देखने को मिल रहा है। उनके राजनीतिक जीवन की शुरूआत भी सिरसा लोकसभा क्षेत्र से हुई थी। उन्होंने कहा कि  जिस दिन किसान और मजदूर के घर पर खुशहाली आएगी समझना तरक्की कर रही है। भाजपा सरकार किसानों और मजदूरों के साथ विश्वासघात और मजाक कर रही है।  भाजपा भगवान राम की बात करती है तो दूसरी ओर  राम पर राजनीति करती है।  इतना ही नहीं भगवान राम के मर्यादा पूर्ण शासन की गरिमा को भंग करके जाति, धर्म और भाषा के आधार पर भेदभाव करके मानवता पर चोट की जा रही है। बेरोजगारी के आंकड़े लगातार बढ़ रहे हैं, प्रदेश के हालात बद से बदतर हो गए हैं, पढ़े-लिखे नौजवान आज सरकार की नाकामियों के चलते बेबस नजर आ रहे हैं।  बुजुर्गों के सामने अपने युवाओं के सपने साकार न होते देखना बड़ा दुख पहुंच रहा है।  उन्होंने कहा कि राहुल गांधी  ने हमें कांग्रेस संदेश यात्रा निकालने  का उद्देश्य दिया, खुद पहले  उन्होंने भारत  जोड़ो   यात्रा और अब भारत जोड़ो नया यात्रा निकाली है वह हम सब के लिए सामाजिक प्रेम और एकता के साथ प्रदेश और राष्ट्र की खुशहाली के लिए कार्य करने का मजबूत संदेश है।  हमारे अध्यक्ष मल्ल्किार्जुन खडग़े ने विश्वास दिलाया है कि जब तक गरीब से गरीब व्यक्ति विकास की दूरी में शामिल न हो और कांग्रेस का निष्ठावान कार्यकर्ता की भूमिका महत्वपूर्ण न हो तब तक हमें अपना संघर्ष जारी रखना है।
 कुमारी सैलजा ने कहा कि यह यात्रा समय की पुकार है क्योंकि, नौजवानों को रोजगार मिलना चाहिए, बहनों को महंगाई से निजात चाहिए। यह निजात कांग्रेस ही दिला सकती है। आज हरियाणा बेरोजगारी में नंबर वन है। नौकरियां बिक रही हैं, इसलिए आपकी नौकरियों में हिस्सेदारी घट गई है।  कुमारी सैलजा ने कहा कि इस बार कांग्रेस का साथ दें, तो आने वाला समय न्याय का समय होगा, 36 बिरादरी का समय होगा, आपका सभी का होगा।

हम मिलकर हरियाणा की प्रगति में में मजबूत  भूमिका निभाएंगे:किरण
इस मौके  पर  पूर्व मंत्री किरण चौधरी ने कहा कि  हम एकता के साथ संघर्ष करेंगे।  कुमारी सैलजा ने जो वायदा किया है वह हमेशा पूरा करती है बड़ी नेता है और हम मिलकर हरियाणा की प्रगति में मजबूत  भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि कुमारी सैलजा ने कहा कि इस बार कांग्रेस का साथ दें, तो आने वाला समय न्याय का होगा, 36 बिरादरी का होगा, आपका सभी का होगा। जनता जो  सपना देख रही है  उसे हम और आप मिलकर पूरा कर सकते हैं।

युवाओं, बुजुर्गो और महिलाओं मेंं दिखा विशेष उत्साह
बड़ी  संख्या में लोग सुबह से ही अपने नेताओं के विचार सुनने के लिए उत्साहित नजर आए।  महिलाओं की भागीदारी महत्वपूर्ण रही।  महिलाओं ने अपनी नेताओं कुमारी सैलजा, किरण चौधरी  को अपना समर्थन और सहयोग देने का जोरदार वायदा किया।  बुजुर्गों का कहना है कि  अब हरियाणा में बदलाव नजर आ रहा है।  जब मजबूत नेता एक साथ इक_े होकर कांग्रेस की विचारधारा के साथ निष्ठावान कार्यकर्ता को साथ लेकर  चले तो यह तय की हरियाणा फिर से खुशहाल होगा आगे बढ़ेगा। इस मौक पर  कांगे्रस के कार्यकारी अध्यक्ष चौ.रामकिशन गुज्जर,  पूर्व मंत्री अतर सिंह सैनी, विधायक रेणुबाला, पूर्व सांसद चरणजीत सिंह रोडी, पूर्व विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया, वीरभान मेहता, पूर्व शिक्षा-सिंचाई मंत्री चौ. स्व. जगदीश नेहरा के पुत्र वरिष्ठ कांगे्रस नेता संदीप नेहरा एडवोकेट,   संतोष बैनीवाल, चंद्रमोहन पोटलिया,  राजेश चाडीवाल आदि मौजूद थे।