अज्ञात वाहन की टक्कर से कार के परखच्चे उड़े, तीन की मौत व दो घायल
Apr 30, 2025, 13:07 IST

यमुनानगर, 30 अप्रैल साढ़ौरा-कालाआम्ब रोड पर गांव असगरपुर के पास मंगलवार की रात किसी अज्ञात वाहन ने आल्टो कार काे टक्कर मार दी। इस भीषण टक्कर में कार के परखच्चे उड़ गए और कार सवार तीन युवकाें की माैत हाे गई।
दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल दो अन्य युवकों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया।
बुधवार को सढौरा पुलिस थाना प्रभारी अमित ने बताया कि कल रात को हिमाचल प्रदेश के चंबा और सिरमौर जिले के रहने वाले पांच युवक आल्टो कार से कालाआम्ब की ओर जा रहे थे। रात के समय असगरपुर गांव के पास उनकी कार को एक अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। उन्हाेंने बताया कि कार की टक्कर किस वाहन से हुई, ये अभी तक पता नहीं चला है। हादसे में चंबा निवासी अतुल, विशाल और एक अन्य युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सिरमौर के हरिपुरधार निवासी महिंद्र और प्रवीन गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सूचना मिलने पर साढ़ौरा पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें यमुनानगर ट्रामा सेंटर में रेफर कर दिया गया।
उन्हाेंने बताया कि अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए ट्रामा सेंटर के शवगृह में रखवा दिया। पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हादसे का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तारी और लापरवाही से वाहन चलाने की बात सामने आ रही है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। दुर्घटना के बाद फरार वाहन और चालक को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।