Pal Pal India

प्रदेशभर से हजारों लोग 20 को पूर्व सीएम ओमप्रकाश चौटाला को देंगे श्रद्धांजलि: जस्सा

 
प्रदेशभर से हजारों लोग 20 को पूर्व सीएम ओमप्रकाश चौटाला को देंगे श्रद्धांजलि: जस्सा
सिरसा11 दिसंबर  इंडियन नेशनल लोकदल के जिलाध्यक्ष जसवीर सिंह जस्सा ने कहा कि
आगामी 20 दिसंबर को हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री लौहपुरुष ओमप्रकाश
चौटाला की प्रथम पुण्यतिथि पर सुबह 11 बजे तेजाखेड़ा फार्म हाउस जिला
सिरसा में उनके स्मारक पर प्रदेशभर से हजारों लोग उन्हें श्रद्धासुमन
अर्पित करेंगे। इनेलो जिलाध्यक्ष जसवीर सिंह जस्सा ने कहा कि स्व.
ओमप्रकाश चौटाला ने सदैव वंचितों, बेसहारा, किसानों, कमेरा वर्ग की
बेहतरी के लिए कार्य किया और उन्हें संपन्न बनाने की दिशा में कार्य
किया। बतौर मुख्यमंत्री उन्होंने कमजोर वर्ग के हितों के लिए अनेक
योजनाएं बनाकर उन्हें अमलीजामा पहनाया जिससे वे समाज में सम्मानित जीवन
जीने के अधिकारी हुए। उनके कल्याणात्मक कार्यों और हरियाणा को विकसित
बनाने के लिए मजबूत निर्णय लेने के लिए वे पूरे प्रदेशभर राजनीति के
चाणक्य और ग्रामीणों के पुरोधा के रूप में जाने जाते हैं। इनेलो
जिलाध्यक्ष जसवीर सिंह जस्सा ने कहा कि पार्टी संगठन को पहले से भी अधिक
मजबूत बनाने के लिए रानियां के विधायक अर्जुन सिंह चौटाला 14 दिसंबर को
दोपहर 12 बजे ऐलनाबाद हलके के कार्यकर्ताओं की बैठक डबवाली रोड स्थित
इनेलो जिला कार्यालय में लेंगे जबकि इसी दिन दोपहर 2 बजे वे रानियां हलके
के कार्यकर्ताओं की बैठक मार्केट कमेटी रानियां के तहत आते किसान रेस्ट
हाउस में लेंगे। इसी प्रकार 15 दिसंबर को दोपहर 12 बजे वे कालांवाली व
सिरसा हलके के कार्यकर्ताओं की संयुक्त बैठक डबवाली रोड स्थित इनेलो जिला
कार्यालय में लेंगे वहीं 15 दिसंबर को ही दोपहर 2 बजे वे डबवाली हलके के
कार्यकर्ताओं की बैठक डबवाली नई अनाजमंडी स्थित इनेलो कार्यालय में
लेंगे।