Pal Pal India

दिग्विजय की शादी के रिसेप्शन में पहुंचे हजारों लोग

 
दिग्विजय की शादी के रिसेप्शन में पहुंचे हजारों लोग 
सिरसा, 10 मार्च। जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला के छोटे बेटे दिग्विजय चौटाला की शादी के रिसेप्शन समारोह में आज जीटीएम ग्राउंड में हजारों मेहमान पहुंचे। शादी रिसेप्शन में कुछ खास मेहमानों को भी न्यौता दिया हुआ था जिनमें योग गुरू बाबा रामदेव शामिल थे। बाबा रामदेव हवाई मार्ग से सिरसा पहुंचे। 
दिग्विजय चौटाला की शादी दिल्ली में होनी है। 
शादी को लेकर चौटाला हाउस को दुल्हन की तरह सजाया गया है। रंग बिरंगी लाइटिंग, झूमर और कपड़े की नक्काशी का बेजोड़ नमूना यहां देखने को मिल रहा है। जीटीएम ग्राउंड में हजारों लोग इस रिसेप्शन समारोह के साक्षी बने और प्रीतिभोज में शरीक हुए। अजय सिंह चौटाला ने स्वयं मेहमानों का स्वागत किया। इस अवसर पर दिग्विजय चौटाला के बड़े भाई डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला सहित परिवार के सदस्य उपस्थित रहे। 
दुष्यंत चौटाला की शादी भी कुछ समय पूर्व हुई थी। आज उनके परिवार में दूसरी बार खुशियां आई हैं। दिग्विजय चौटाला पार्टी के छात्र विंग से भी जुड़े रहे हैं।