Pal Pal India

विषम परिस्थिति में कांगे्रस का साथ देने वालो को सम्मान मिलना चाहिए: कुमारी सैलजा

हमारे और सैलजा के परिवारों ने कांगे्रस को जिंदा रखा है: रणदीप सुरजेवाला 
 
विषम परिस्थिति में कांगे्रस का साथ देने वालो को सम्मान मिलना चाहिए: कुमारी सैलजा 

चंडीगढ, 6 सितंबर। अखिल भारतीय कांगे्रस की महासचिव, पूर्व केेंद्रीय मंत्री और हरियाणा कांगे्रस की प्रभारी कुमारी सैलजा और राज्यसभा सदस्य रणदीप  सिंह सुरजेवाला कांगे्रस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे और संगठन सचिव केसी वेणुगोपालन से मिले और उनके समक्ष प्रदेश के  असली कार्यकर्ताओं की पीड़ा-वेदना व्यक्त की।

सैलजा ने कहा कि विषम परिस्थिति में कांगे्रस का साथ देने वालो को सम्मान मिलना चाहिए कुछ लोग पार्टी को कमजोर करना चाहते हैं। उधर सुरजेवाला ने कहा कि हमारे और सैलजा के परिवारों ने कांगे्रस को जिंदा रखा है। प्रदेश में सरकार बनाने जा रही कांगे्रस की राह में कुछ लोग बाधा पैदा कर रहे हैं।
कुमारी सैलजा ने कहा है कि  कांगे्रस पूरी तरह से मजबूत है पर कुछ लोग अंदर ही अंदर पार्टी को कमजोर करने का प्रयास कर रहे हैं। जिन्होंने कांगे्रस का हर संकट में साथ दिया है उसको सम्मान तो दिया जाना चाहिए, जो लोग पार्टी में शामिल हो रहे है उनका हम सम्मान करते है, सभी को मिलकर राहुल गांधी और सोनिया गांधी की कांगे्रस को आगे लाना होगा।किसी भी सूरत में असली कांगे्रस को ताक पर नहीं रखा जा सकता।  

उनका कहना है कि हरियाणा कांग्रेस के जो भीतर हो रहा वो उसके लेकर अध्यक्ष मल्लिाकार्जुन खडग़े से मिली हैं। उन्होंने कहा कि जिले में जिस प्रकार के प्रभारी लगाए हैं उसको लेकर कांग्रेस के वर्कर नाराज है। प्रभारी जिस तरीके की बात कर रहे हैं वो कांग्रेस को मजबूत करने वाली नहीं है।  उन्होंने दावा किया कि हरियाणा की जनता कांग्रेस की ओर देख रही है।  हमारे से और पार्टी से लोगों को लोगों को काफी उम्मीद है, लेकिन कोई गुटबाजी को बढ़ावा दे रहा है तो इससे हमारी गलत तस्वीर जा रही है।
उधर, ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी  के महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि पार्टी को लोग सत्ता में लानी चाहती है, लेकिन जिस प्रकार से प्रभारी, एकतरफा ऑबर्जवर और संगठनों को एकतरफा बनाने की कोशिश की जा रही है. ऐसा लगता है कि सोची समझी नियत के चलते कांग्रेस को सत्ता में आने से रोकने के तहत ऐसा किया जा रहा है।  सुरजेवाला ने  कहा कि इस कारण वेदना को हम परिवार के भीतर बताने आए थे। उन्होंने कहा कि हमारा और सैलजा का परिवार विषम परिस्थितियों में कांगे्रस के साथ रहा है, लोग पार्टी छोडक़र चले गए पर हम मजबूती से खड़े रहे, हमारे और सैलजा के परिवार ने भी कांगे्रस को जिंदा रखा है।