Pal Pal India

बिजली युनियन कच्चे कर्मचारियों की मांगों को लेकर 20 मई को बिजली मंत्री आवास पर करेगी राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन :- भाकर

 
 बिजली युनियन  कच्चे कर्मचारियों की मांगों को लेकर 20 मई को बिजली मंत्री आवास पर करेगी राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन :-  भाकर 
सिरसा, 10 अप्रैल। इलैक्ट्रिसिटी फेडरेशन ऑफ इंडिया एवम सर्व कर्मचारी संघ से सम्बन्धित आल हरीयाणा पावर कार्पोरेशन वर्कर युनियन 33 केवी बिजली धर में बैठक का आयोजन हुआ इस बैठक की अध्यक्षता प्रधान हरिकीशन कंमबोज ने की । मंच का संचालन सचिव विजय मजोका ने किया । बैठक के दोरान‌ इस स्टेशन के अन्तर्गत आने वाले कर्मीयों ने भाग लिया । बैठक के दौरान सम्बोधित में युनिट सचिव कनीराम एवम केन्द्रीय कमेटी सदस्य राजेश भाकर ने संयुक्त रूप से बताया कि बिजली युनियन पुरे प्रदेश भर में केवल कच्चे कर्मचारियों की मांगों को लेकर लगातार आन्दोलन में है आन्दोलन के अगले चरण के दौरान 20 मई को  पुरे प्रदेश के बिजली कर्मी अम्बाला बिजली मंत्री आवास पर राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन करेंगे जिसकी लगातार तैयारीयां जोरों पर है 

युनीयन ने फैसला लिया है की प्रत्येक शिकायत केन्द्रों में कार्यरत कर्मचारीयो के साथ अभियान चलाकर आन्दोलन को तेज किया जा रहा है इस बैठक के दौरान युनीयन के उप प्रधान कुलदीप शर्मा, मूलचंद, महेश कुमार , आशीष कुमार, राकेश कुमार, मदनलाल, पवन कुमार, जयपाल, सुभाष , साहबराम आदी ने बैठक में भाग लिया 

मुख्य मांगे:-- माननीय उच्च न्यायालय के 23 दिसम्बर एवम 31 दिसम्बर के फैसले अनुसार कच्चे कर्मचारियों को स्थाई किया जाए।

जब तक स्थाई नहीं हो जाते तब तक समान काम समान वेतन दिया जाए 

सभी प्रकार के कच्चे कर्मचारियों को स्थाई कर्मचारी के बराबर सभी प्रकार के अन्य देय भत्ते लागू किया जाएं