Pal Pal India

जींद में सिरसा की सांसद कुमारी सैलजा की अध्यक्षता में हुई दिशा की बैठक हिसार के सांसद जयप्रकाश, सोनीपत के सतपाल ब्रह्मचारी भी रहे मौजूद ​​​​​​​

 कौन-कौन सी स्क ीमें बंद की गई डीसी अगली बैठक में सारी जानकारी दें: कुमारी सैलजा
 
 जींद में सिरसा की सांसद कुमारी सैलजा की अध्यक्षता में हुई दिशा की बैठक   हिसार के सांसद जयप्रकाश, सोनीपत के  सतपाल ब्रह्मचारी भी रहे मौजूद ​​​​​​​
   जींद, 11 नवंबर। जिला समन्यवयक एवं निगरानी समिति (दिशा)की बैठक मंगलवार को स्थानीय डीआरडीए के सभागार  में हुई  जिसकी  अध्यक्षता सिरसा   की सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा ने की जबकि हिसार लोकसभा क्षेत्र से सांसद पूर्व केंद्रीय मंत्री जयप्रकाश और सोनीपत लोकसभा क्षेत्र से सांसद सतपाल ब्रह्मचारी भी इस बैठक में मौजूद रहे। सांसद ने एजेंडानुसार सभी बिंदुओं पर चर्चा की इससे पूर्व की बैठक में अधिकारियों को जो निर्देश जारी किए गए थे उन कामों की समीक्षा की गई। सांसदों ने कहा कि किसी भी काम में लापरवाही सहन नहीं की जाएगी, अगर किसी योजना के लिए बजट रूका हुआ है तो उसकी उन्हें जानकारी दी जाए ताकि वे सरकार के समक्ष यह बात रख सके।

इस बैठक के बाद में  पत्रकारों से बातचीत करते हुए  सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि अनेक स्कीमें बंद होने की जानकारी इस बैठक में मिली है यह तो एक प्रकार से जनता से विश्वासघात है। सैलजा ने कहा कि इस बारे में उनकी ओर से उपायुक्त क ो निर्देश दिया गया है कि अगली बैठक में पूरे ब्यौरे के साथ बताए कि कौन-कौन से स्कीम बंद की गई है, क्यों की गई है और किन किन स्कीम का बजट केंद्र सरकार की ओर बंद कर दिया गया है या  नहीं आया है ताकि लोग गुमराह न हों।  नागरिक अस्पताल में 14 करोड़ रुपये खर्च किए जाने को लेकर सैलजा ने  कहा कि  जो जनता का  का पैसा है वो जनता पर ही  खर्च होना चाहिए ताकि आम नागरिक को सुविधाएं मिल सके। रास्ते में देखा कि अस्पताल की बाउंड्री वाल बन रही है। सरकार की पूरी उदासीनता है कि जनता व बिल्डिंग के प्रति। नरवाना में यही समझ नही आ रहा कि वो बिल्डिंग कंडम हो गई है, रिपेयर होगी। हर जगह यही हालत है। जहां आम लोगों को जरूरत है, वहां पर पूरी उदासीनता सरकार की नजर आ रही है।
बीपीएल कार्ड पर सरसों तेल एक लीटर 30 रुपये में और दो लीटर 100 रुपये में दिए जाने के सवाल पर सांसद सैलजा ने कहा कि  यह उनकी भी समझ नहीं आया कि एक लीटर वो 30 रुपये का है जब दो लीटर  सौ रुपये हो गया। इसका लोजिक समझ नहीं आया है। यह  गरीबों के साथ मजाक है। पूरी दुनिया में क्लेम किया जाता है कि हम 80 करोड़ लोगों को राशन दे रहे हैं। इस सरकार यह मजाक है कि जिन लाभार्थियों को लाभ मिलना चाहिए, उनको वो मिलता नही है। फंडिंग नही है। सरकार केवल खोखले वादों के नाम की सरकार है। सांसद ने कहा कि सरकार किसी भी काम के प्रति गंभीर नहीं है, योजना का लाभ जनता तक पहुंच रहा है या नहीं जानने का प्रयास तक नहीं करती, सरकार की उदासीनता का खामियाजा जनता को ही भुगतना पड़ रहा है। सांसद सैलजा ने कहा कि सरकार का लोकतंत्र में विश्वास रहा ही नहीं है। विपक्षी दलों के नेताओं को सदन में बोलने का मौका तक नहीं दिया ज रहा है। वोट चोरी हुए और सरकारी भी चोरी हुई।  सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि हरियाणा में 25 लाख वोट चोरी हुई और सबसे ज्यादा वोटों की चोरी सोनीपत में हुई।

बॉक्स
भाजपा सरकार  शहीदों के सम्मान पर भी कर रही है राजनीति: कुमारी सैलजा
नरवाना।  सिरसा लोकसभा क्षेत्र की सांसद कुमारी सैलजा ने  नरवाना के हरियल टूरिस्ट कॉंप्लेक्स में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि  नरवाना पहुंचकर क्षेत्र के लोगों की समस्याएं जानीं ताकि जनता की आवाज सीधे उनके तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य है कि आम जन की जो भी समस्याएं हैं, चाहे वह शहरों की हों या गांवों की, उन्हें प्राथमिकता से हल कराया जाए।  भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा सरकार जनता के मुद्दों से भाग रही है और चुनाव आते ही केवल झूठे वादे और लुभावनी बातें करने लगती है।  बिहार चुनावों में भाजपा नेताओं द्वारा एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह बेहद दुखद है कि सत्ता पक्ष के नेता एक-दूसरे पर कीचड़ उछाल रहे हैं, जबकि उन्हें जनता  के बीच जाकर अपने कार्य बताने चाहिए।  भाजपा को पहले यह स्पष्ट करना चाहिए कि उनका अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, लेकिन वे केवल राजनीतिक नाटक करने में व्यस्त हैं। बिहार में महागठबंधन की सरकार बनेगी।  धान घोटाले पर सैलजा  कहा कि  चाहे धान घोटाला हो, कानून व्यवस्था की स्थिति हो या जनता से जुड़े अन्य मुद्दे  कांग्रेस हर स्तर पर इन्हें मजबूती से उठाएगी।  गांव जाजनवाला के शहीद जवानों की शहादत पर पूछे गए सवाल के जवाब में कुमारी सैलजा ने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि शहीद होने के बाद भाजपा के नेता केवल दिखावटी बातें करते हैं, लेकिन शहीदों के परिवारों को उनका हक और सम्मान नहीं मिल पाता।   सैलजा कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से जनता के साथ खड़ी रही है और आगे भी जनता की आवाज को बुलंद करती रहेगी। कांग्रेस का लक्ष्य सत्ता नहीं, बल्कि सेवा है। जनता की हर समस्या को उठाना और समाधान की दिशा में कदम बढ़ाना कांग्रेस की प्राथमिकता है।