Pal Pal India

कर्ज लेकर घी पी रही सरकार, प्रदेश पर 4 लाख करोड़ का कर्ज: हुड्डा

 
कर्ज लेकर घी पी रही सरकार, प्रदेश पर 4 लाख करोड़ का कर्ज: हुड्डा

पल पल न्यूज: रोहतक, 1 फरवरी रोहतक में पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने बजट पर बोलते हुए कहा कि वर्तमान सरकार ने कम समय में ही प्रदेश को कर्जवान बना दिया। प्रदेश पर 4 लाख करोड़ रुपए का कर्ज कर दिया है। यह तो वही बात हो गई की कर्ज लेकर घी पिएं। भूपेंद्र सिंह हुड्डा बुधवार को दिल्ली रोड स्थित स्वतंत्रता सेनानी चौधरी रणबीर सिंह के समाधि स्थल पर पहुंचे थे। उनकी पुण्यतिथि पर उन्हें पुष्पांजलि दी। इस दौरान दीपेंद्र सिंह हुड्डा के साथ कांग्रेसी नेता कार्यकर्ता भी समाधि स्थल पर पहुंचे। पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि चौधरी रणबीर सिंह जब पंजाब और हरियाणा बंटवारा हुआ तो उस समय जो हरियाणा को पानी देने वाला समझौता हुआ था उसके चेयरमैन भी थे। हरियाणा को सप्लाई होने वाले पानी की नहर की क्षमता कम थी। इसलिए स्ङ्घरु से पानी दिया जाना था, लेकिन आज तक पानी नहीं मिला। जबकि सुप्रीम कोर्ट का फैसला हरियाणा के हक में चुका है। केंद्र और प्रदेश में बीजेपी की सरकार है, इनकी जिम्मेवारी है कि एसवाईएल नहर को खुदवाए। उन्होंने -टेंडरिंग का विरोध कर रहे सरपंचों के पक्ष में कहा कि यह गलत नीति है। हुड्डा ने सरपंचों के -टेंडरिंग के विरोध को लेकर कहा कि जैसे गांवों के विकास के लिए पहले काम होता था, वैसे ही होना चाहिए। -टेंडरिंग एक बड़ा भ्रष्टाचार घोटाला साबित होने वाला है। इसलिए सरपंचों की मांग जायज है। भूपेंद्र सिंह हुड्डा भाजपा की गोहाना रैली को लेकर ज्यादा कुछ कहने से बचते नजर आए। उन्होंने सिर्फ इतना ही कहा कि गोहाना एक महत्वपूर्ण जगह है और केंद्र भी। अगर गोहाना की राजनीति की बात करें तो यह एरिया हुड्डा का गढ़ रहा है। इसलिए भी इस रैली को अहम माना जा रहा था।