Pal Pal India

हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की डबवाली यूनिट ने 10.60 ग्राम हेरोइन सहित दो नशा तस्करों को किया गिरफ्तार।

 
 हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की डबवाली यूनिट ने 10.60 ग्राम हेरोइन सहित दो नशा तस्करों को किया गिरफ्तार।
 डबवाली 15 अप्रैल हरियाणा सरकार के “नशा मुक्त प्रदेश” संकल्प के तहत हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (HSNCB) की डबवाली यूनिट ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुए नशा तस्करी में लिप्त दो युवकों को 10.60 ग्राम हेरोइन सहित  किया गिरफ्तार।

ब्यूरो प्रमुख एवं अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (ADGP)  संजय कुमार, IPS के सख्त निर्देशों पर व ब्यूरो पुलिस अधिक्षक  मोहित हाण्डा जी IPS के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में नशा तस्करों पर कार्यवाही की जा रही है। ब्यूरो प्रमुख एवं अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (ADGP) श्री संजय कुमार, IPS ने स्पष्ट किया है कि "नशे की जड़ों को खत्म करना ही हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।"
कार्यवाही का संचालन  
इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए हरियाणा स्टेट नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो इंचार्ज यूनिट डबवाली सब इंस्पेक्टर बनवारी लाल ने बताया कि  उप निरीक्षक राजपाल सिंह ने अपनी टीम के साथ गुप्त सुचना के आधार पर घुकनवाली से दो नशा तस्करो को  काबु किया।  
आरोपियों की पहचान 
धर्मवीर उर्फ धर्मा पुत्र ओमप्रकाश वासी घुकावाली व विशाल कुमार पुत्र हरि सिंह वासी घुकावाली के रूप मे हुई है। राजपत्रित अधिकारी के सामने नियमानुसार तलाशी ली गई तो आरोपियों के पास से 10.60 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। जिसकी कीमत अवैध मार्केट में हजारों रूपये आंकी गई है। आरोपियों को माननीय न्यायालय से पुलिस रिमांड पर लेने के बाद पुलिस अब आरोपियों से आगे की पूछताछ कर उनके नशा तस्करी नेटवर्क और इससे जुड़े अन्य अपराधियों तक पहुँचने का प्रयास कर रही है।
आगे उन्होंने कहा की हरियाणा एनसीबी समाज से इस ड्रग्स की बुराई को मिटाने के लिए जनता से सक्रिय सहयोग की अपील करती है। नागरिकों से अनुरोध है कि नशा तस्करी या बिक्री से संबंधित कोई भी सूचना मिलने पर तुरंत और बेझिझक NCB नेशनल हेल्पलाइन1933, ऑनलाइन शिकायत पोर्टल NCBMANAS.GOV.IN या हरियाणा एनसीबी हेल्पलाइन 90508-91508 टोल-फ्री नंबरों पर दें। सूचना देने वाले की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।