Pal Pal India

मुख्यमंत्री की अधिकारियों पर पकड़ नही: सैनी

 
मुख्यमंत्री की अधिकारियों पर पकड़ नही: सैनी
यमुनानगर, 2 फरवरी। रादौर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के विधायक डॉ. बीएल सैनी ने हरियाणा में अधिकारियों की कार्यशैली पर कई सवाल उठाए।

यमुनानगर में गुरुवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए कांग्रेस विधायक डॉ. बीएल सैनी ने कहा कि आज सरकार में न सिर्फ विपक्ष की बल्कि सत्तापक्ष के विधायकों की भी सुनवाई नहीं होती। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की अधिकारियों पर पकड़ नहीं है। ''ग्राम दर्शन'' कहो मन की बात के तहत रादौर विधानसभा क्षेत्र के तीन सौ कार्यों को लेकर उन्हें जवाब में बताया गया है कि 87 कार्य हो रहे हैं, लेकिन जमीन पर ऐसा कोई कार्य दिखाई नहीं दिया। उन्होंने कहा कि इस मामले में यमुनानगर के सीईओ द्वारा बार-बार अधिकारियों को लिखा जाता है। अधिकारी जवाब देते हैं कि उनके पास फंड नहीं है।

उन्होंने कहा कि सभी विधायकों को सड़कों के निर्माण के लिए 25-25 करोड़ रूपये की राशि दिए जाने की बात कही गई थी। अभी तक उनके लिए कोई पैसा नहीं आया है। पिछले दिनों गृहमंत्री उनके क्षेत्र में आये थे। उस से पहले सड़कों की कुछ मरम्मत की गई। अब मुख्यमंत्री भी पिछले दिनों उसी क्षेत्र से गुजरे। लेकिन सड़कों का निर्माण नहीं हुआ। मुख्यमंत्री की अधिकारियों पर पकड़ नहीं है।

हरियाणा में सरपंचों को विकास कार्यों के लिए राशि 20 लाख रूपये से घटाकर 2 लाख रूपये के सवाल पर उन्होंने कहा कि हरियाणा के नवनिर्वाचित सरपंच काम करना चाहते हैं। सरपंचों को ज्यादा से ज्यादा राशि दी जानी चाहिए।

वहीं उन्होंने बताया कि यमुनानगर में पंचायती राज विभाग में एक ही कार्यकारी अभियंता है। जबकि ब्लॉक कई है। उन्होंने अपने इलाके के विकास कार्यों में से अभी तक कोई भी कार्य शुरु नहीं हुआ है।