मैराथन दौड़ के सफल आयोजन के लिए रेणु शर्मा को शाबासी दे गए मुख्यमंत्री

गौरतलब हो कि रविवार को डबवाली में युवाओं को नशा के विरूद्ध लोगों को जागरूक करने को लेकर एक भव्य यूथ मैराथन का आयोजन किया गया, जिसकी तैयारियों पिछले 20 दिनों से की जा रही थी। एक ओर जहां भाजपा जिला प्रधान रेणु शर्मा के नेतृत्व में पूरी टीम लगी हुई थी तो दूसरी ओर पुलिस प्रशासन भी अपने स्तर पर लगा हुआ था। रेणु शर्मा, उनके पति डा. भीमसैन शर्मा और भाजपा की पूरी टीम इस आयोजन के लिए जी जान से लगे हुए थे और अधिकतर ने डबवाली में ही डेरा डाला हुआ था। रेणु शर्मा ने कालांवाली और डबवाली विधानसभा क्षेत्र के हर गांव का दौरा किया और लोगों ने इस आयोजन में बढ़चढकर भाग लेने की अपील की। यहीं वजह रही कि इस मैराथन को लेकर युवाओं में विशेष उत्साह देखा गया।
मुख्यमंत्री नायब सैनी जब आयोजन स्थल पर पहुंचे तो युवाओं की भीड़ देखकर गदगद नजर आए। एक ओर जहां गायकों ने एक के बाद एक अनेक गीत सुनाकर नशे के प्रति लोगों को जागरूक किया वहीं नशे पर आधारित नाटिका ने झकझौंर कर रख दिया। सभी ने इन दोनों प्रस्तुतियों की सराहना की। जब सीएम ने डबवाली में यूथ मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रखना किया तो एक बार को ऐसा लगा कि पूरा डबवाली सडक़ों पर उतर आया है। जब सीएम ने भी दौड़ लगाई तो भाजपा के नेता स्वयं को नहीं रोक पाई और दौड़ में शामिल हुए। भाजपा जिला प्रधान रेणु शर्मा ने भी सीएम के साथ दौड़ लगाई। लगा हर कोई इस मैराथन दौड़ में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाना चाहता है। पंाच किलोमीटर की मैराथन अनाज मंडी से शुरू होकर कबीर चौक, रेलवे लाइन, रेलवे अंडरपास, चौटाला रोड, कॉलोनी रोड कट होते हुए बिश्नोई धर्मशाला के पास फिनिश प्वाइंट पर समाप्त हुई। 10 किलोमीटर की दौड़ में प्रतिभागी अनाज मंडी से शुरू होकर कबीर चौक, रेलवे अंडरपास, चौटाला रोड, मदन मोहन स्कूल, एचपीएस स्कूल, कॉलोनी रोड, बिश्नोई धर्मशाला से होते हुए फिनिश लाइन तक पहुंचे।
मैराथन रूट पर पूरी सुरक्षा और सुविधा
प्रशासन ने मैराथन के सफल संचालन के लिए पुख्ता इंतजाम किए. रूट पर साइन बोर्ड लगाए गए हैं। पुलिसकर्मी रूट गाइड कर रहे थे, पेयजल, एम्बुलेंस, मेडिकल और रिफ्रेशमेंट की व्यवस्था की गई थी, खेल विभाग के 10 से ज्यादा कोच प्रतिभागियों की सहायता में लगे हैं। इतना ही नहीं प्रशासन से अलग इस रूट पर पडऩे वाले गांवों के युवाओं और संगठनों ने जगह जगह जल की व्यवस्था की थी साथ ही धावकों का हौंसला बढ़ाने में लगे हुए थे। इस आयोजन की सफलता को देखते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंंह काफी खुश दिखाई दिए। उन्होंने जिला प्रधान रेणु शर्मा और उनकी टीम को शाबासी दी साथ ही पुलिस प्रशासन की सराहना की। इस सफल आयोजन के लिए सभी ने रेणु शर्मा को बधाई दी।

