Pal Pal India

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का शताब्दी समारोह बड़े जोश और उत्साह से मनायागया।

 
 राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का शताब्दी समारोह बड़े जोश और उत्साह से मनायागया।
 पानीपत 5 अक्टूबर,   पानीपत के कई उप नगरों में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का शताब्दी वर्ष समारोह का आयोजन किया गया। इसी कड़ी में श्री राम उपनगर में भी भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य उद्बोधन डॉ० यशदेव त्यागी, प्रांत प्रमुख, सेवा भारती हरियाणा का रहा।

अपने उद्बोधन में श्री त्यागी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की कार्यप्रणाली और देशभक्ति के प्रति समर्पण भाव का उल्लेख करते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पिछले 100 वर्षों से लगातार व्यक्तित्व निर्माण, राष्ट्र निर्माण और धर्म रक्षा के कार्यों में निरंतर कार्यरत है तथा सभी स्वयंसेवक देश और समाज में आई किसी भी आपत्ति और विपत्ति में दिन-रात राष्ट्र और समाज को समर्पित रहते हैं। 
उन्होंने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए आरएसएस के विभिन्न आयामों के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी तथा समाज में  निरंतर धर्म रक्षा और प्रेम का संदेश देते हुए रामायण का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा की रामायण हिंदुस्तान की संस्कृति का अभूतपूर्व ग्रंथ है, जो कि सात खण्डों में है।
 जिसमें भाई-भाई का प्रेम, कार्य संपन्न करने का लक्ष्य, गुरु का आदेश, पिता की आज्ञा तथा हिंदुस्तान की  संस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिलता है। जो विश्व के किसी अन्य धर्म में कभी नहीं मिलेगा।

 भगवान श्री राम जी ने लंका में विजय प्राप्त करने हेतु समाज के हर वर्ग का सहयोग लिया संगठन में सामूहिकता और अनुशासन से ही समाज और राष्ट्र तरक्की कर सकता है। उन्होंने उपस्थित जन समूह से संघ के मुख्य उद्देश्य पंच परिवर्तन का भी आह्वान किया। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता धनपत इन्सां ने की। कार्यक्रम में अनेक स्वयंसेवकों ने पूर्ण गणवेश में बड़े जोश के साथ भाग लिया तथा शस्त्र पूजा के उपरांत पद संचलन भी किया।
 पद संचलन के मार्ग में अनेक स्थानों पर समाज के विभिन्न वर्गों ने पुष्प वर्षा कर स्वयंसेवकों का स्वागत तथा उत्साहवर्धन किया। 
जिन-जिन रास्तों से स्वयंसेवकों का पद-संचलन हुआ, सभी जगह बच्चे, युवा और महिलाओं ने भारत माता की जय और वंदे मातरम का जयघोष कर स्वयंसेवकों का उत्साह वर्धन किया।
इस दौरान समारोह स्थल पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के साहित्य का स्टाल भी लगाया गया।
इस अवसर पर नगर कार्य वाह मनोज जी तथा उपनगर कार्यवाह अनिल जी तथा श्री राम उपनगर के पालक सुरेश जी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। 
कार्यक्रम उपरांत सभी को प्रसाद वितरण भी किया गया।