Pal Pal India

ठकराल ने फेम प्रदेशाध्यक्ष व सदस्यों का आभार जताया

 
ठकराल ने फेम प्रदेशाध्यक्ष व सदस्यों का आभार जताया
यमुनानगर, 6 फरवरी। जगाधरी जिमखाना क्लब हुड्डा सेक्टर-17 में अनिल ठकराल को फेम यमुनानगर का जिला अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर अनिल ठकराल ने आभार समारोह आयोजित किया। जिसमें विशेष रूप से हरियाणा राज्य समाज कल्याण बोर्ड की चेयरपर्सन व फेम की प्रदेशाध्यक्ष मलिक रोज़ी आनंद व फेम के सभी पदाधिकारी एवं शहर के प्रतिष्ठित लोग उपस्थित रहे। 
अनिल ठकराल ने रोज़ी आनंद का पुष्पगुच्छ भेंटकर अभिनंदन किया। मलिक रोज़ी आनंद ने इस कार्यक्रम में संबोधित करते हुए अनिल ठकराल को जिलाध्यक्ष बनने पर बधाई दी और उपस्थित लोगों का धन्यवाद करते हुए कहा कि आज जो यह जिम्मेदारी अनिल ठकराल को सौंपी गई, वह इसका निर्वहन निष्ठा से करेंगे और मुझे विश्वास है कि आप सब अनिल का साथ बढ़ चढ़ कर देंगे। 
उन्होंने कहा कि फेम द्वारा चलाए जा रहे सामाजिक कार्यों को और गति देने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि हमारा यह संगठन हरियाणा के प्रत्येक जिले में अपनी सेवाएं दे रहा है और इसमें हम हर उस व्यक्ति को समाज की मुख्यधारा से जोडऩे का काम करते है जो उससे पिछड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि संगठन बहुत जल्द एक धर्मार्थ क्लिनिकल लेबोरेटरी खोलने जा रहा है जिसका फ़ायदा शहर के प्रत्येक व्यक्ति को मिलेगा। 
उन्होंने कि फेम द्वारा चलाए जा रहे संक्रांति मासिक भंडारे में अपनी सेवाएं बढ़ चढ़ कर दें। रोज़ी के संबोधन के उपरांत जिलाध्यक्ष अनिल ठकराल ने प्रदेशाध्यक्ष मलिक रोज़ी आनंद व फेम के पदाधिकारियों का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी दी है उसे मैं ईमानदारी से निभाऊंगा और फेम द्वारा चलाए रहे सामाजिक कार्य को घर घर पहुंचाने का काम करेंगे। कार्यक्रम में सुरेंद्र मोहन कुमार, विशाल भाटिया, नवीन गुलाटी, जगदीश बब्बर, सिकंदर मल्होत्रा, वीरेंद्र वधवा, गीता कपूर, गोल्डी सोंधी, वरुण अरोड़ा, नम्रता नागी, रिंपी सेठ, उमा ठकराल, विनोद बावा, रितु भांबरी, मोनू ठकराल, सतीश भाटिया, आशीष सोंधी, अतुल ग्रोवर, प्रेटी सिंह, गुलशन मल्होत्रा, इंद्राज कुमार, सुरेंद्र मौजूद रहे।