Pal Pal India

थाइलैंड की महिला से दुष्कर्म मामले में 10 साल की कैद

 
 थाइलैंड की महिला से दुष्कर्म मामले में 10 साल की कैद
हिसार, 21 मार्च अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुनील जिंदल की कोर्ट ने थाइलैंड की 40 वर्षीय महिला से दुष्कर्म करने के मामले में होटल मैनजर को दस की सजा सुनाई। आरोपित होटल मैनेजर को दो माह पहले ही पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट से जमानत मिली थी।
दरअसल, एचटीएम थाना पुलिस ने 7 अगस्त 2020 को थाइलैंड की पर्यटक महिला की शिकायत पर स्थानीय रेड स्कवेयर मार्केट के एक होटल के मैनेजर गुलशन कुमार के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज किया था। इसके बाद पुलिस ने उसी दिन आरोपित को गिरफ्तार कर लिया था। कोर्ट ने दुष्कर्म के करीब साढ़े तीन साल पुराने मामले में होटल मैनेजर गुलशन को दो दिन पहले दोषी करार दिया था। इसके बाद कोर्ट ने आरोपित को गुरुवार को 10 साल की सजा सुनाई।