संस्कृति की रक्षा और सतत विकास में तालमेल जरूरी : डॉ. चौहान

प्रख्यात प्राचीन रिद्धनाथ डेरे पर भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व सांसद सुभाष बराला के साथ रुद्र महायज्ञ में पूर्णाहुति और महंत पृथ्वीनाथ जी से आशीष लेने के बाद डॉ. चौहान विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए । बालक गाँव में आयोजित कार्यक्रम में डॉ. चौहान ने सरपंचों एवं ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि गाँव के सतत विकास के लिए पंचायतों की सक्रिय भूमिका, पारदर्शिता और जनभागीदारी आवश्यक है। उन्होंने सरकारी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक पात्र लोगों तक पहुँचाने का आह्वान किया। इस अवसर पर कई सरपंचों ने अपनी मांगों का चार्टर सौंपा, जिस पर डॉ. चौहान ने आश्वासन दिया कि इन मुद्दों को उचित स्तर पर सरकार के समक्ष रखा जाएगा।
दौरे के दौरान डॉ. चौहान ने किरमारा गाँव में ऐतिहासिक कामेश्वर धाम का दर्शन किया और मुनिगिरि महाराज जी और गाँव बालक में महंत पृथ्वी गिरि जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद उन्होंने गाँव की गौशाला का निरीक्षण किया तथा गौसेवा आयोग के अध्यक्ष श्री श्रवण गर्ग से वीडियो कॉन्फ़्रेंस के माध्यम से बातचीत कर गौशाला की समस्याओं को उनके संज्ञान में लाया।
रिद्धनाथ सीनियर सेकेंडरी स्कूल पहुँचने पर ग्रामीणों एवं विद्यालय परिवार ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। यहाँ उन्होंने ग्रामीणों के साथ संवाद किया और परिसर में फलदार पौधे भी रोपे। डॉ. चौहान ने कहा कि वृक्षारोपण न केवल पर्यावरण संरक्षण का माध्यम है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए अमूल्य धरोहर है।
डॉ. चौहान ने आश्वस्त किया कि हरियाणा ग्रामीण विकास संस्थान गाँव-गाँव जाकर प्रशिक्षण, जागरूकता एवं विकास कार्यक्रमों के माध्यम से ग्रामीण समाज को सशक्त बनाने का कार्य जारी रखेगा।
इस अवसर पर पंचायत प्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, ग्रामीणों तथा विद्यालय स्टाफ की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।
विधानसभा उकलाना मिडिया प्रभारी जगदीप रेड्डू ने बताया कि इस अवसर पर गाँव बालक के सरपंच प्रतिनिधि कृष्ण कुमार, किरोड़ी सरपंच तेलु राम, खेदड़ सरपंच प्रतिनिधि शेरू , किरमारा सरपंच प्रतिनिधि टेकराम , मीरपुर सरपंच रोहतास जांगड़ा , मंडल अध्यक्ष मोहन लाल, मिडिया प्रभारी जगदीप रेडढू, गौशाला समिति अध्यक्ष महबीर फौजी, मास्टर साधुराम रेड्डू, शमशेर, रोशन शर्मा, कुलदीप,सुशील पुनिया, विकास बंसल, सुरजमल रेड्ढू, कुलदीप किरमारा, मदन शर्मा सुभाष और सुरजमल उपस्थित रहे।
सभी गणमान्य व्यक्तियों ने डॉ चौहान का आभार व्यक्त किया और भविष्य में उनके सानिध्य में विकास कार्यों को निरंतर गति देने का संकल्प लिया।

