Pal Pal India

सुरेंद्र भाटिया ने अपनी पांच पुस्तकों का सैट पुलिस अधीक्षक डा. अर्पित जैन को किया भेंट

ये पुस्तकें आने वाली पीढिय़ों को सिरसा के इतिहास से अवगत कराने के साथ-साथ उनका मार्गदर्शन करेंगी: डा. अर्पित जैन
सिरसा के इतिहास और सामाजिक सरोकारों को समय की आंख से देखने का प्रयास किया: सुरेंद्र भाटिया 
 
सुरेंद्र भाटिया ने अपनी पांच पुस्तकों का सैट पुलिस अधीक्षक डा. अर्पित जैन को किया भेंट​​​​​​​ 
सिरसा, 16 मार्च। वरिष्ठ पत्रकार, दैनिक पल पल समाचार पत्र के प्रधान संपादक एवं लेखक सुरेंद्र भाटिया ने स्वयं  द्वारा रचित पांच पुस्तकों का सैट  पुलिस अधीक्षक डा.अर्पित जैन को भेंट किया। डा.जैन ने उन्हें बधाई के साथ साथ शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ये पुस्तकें आने वाली पीढिय़ों को सिरसा के इतिहास, वहां के लोगों द्वारा जनसरोकारों के लिए किए गए संघर्ष के बारे में जानकारी देंगी साथ ही समय-समय पर युवाओं का मार्गदर्शन करेंगी।
वरिष्ठ सुरेंद्र भाटिया ने  पुलिस अधीक्षक डा.अर्पित जैन को स्वयं रचित पुस्तकें सिरसा का इतिहास, निजाम बदल रहा है, जनभागीदारे से सिरसा के विकास कार्य, शहीदों का तीर्थ अंडमान और चौ.देवीलाल विश्व विद्यालय संघर्ष एवं निर्माण भेंट की। सुरेंद्र  भाटिया ने ये पुस्तकें भेंट करते हुए डा. अर्पित  जैन को बताया कि इन पुस्तकों में नगर की समृद्ध विकास यात्रा, सिरसा के इतिहास एवं यहां के सामाजिक सरोकारों को समय की आंख से देखने का प्रयास किया गया है। उन्होंने कहा कि हर शहर का अपना एक सामाजिक सांस्कृतिक सौंदर्य होता है जिसमें शहर के आम खास लोगों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इन पुस्तकों में ऐसी तमाम कौशिशों को सम्मानजनक स्थान देने का प्रयास किया गया ताकि इन रचनाओं में प्रत्येक व्यक्ति अपना जुड़ाव महसूस कर सके।
डा. अर्पित जैन ने भाटिया को बधाई के साथ-साथ शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ये पुस्तकें आने वाली पीढिय़ों को सिरसा के इतिहास, वहां के लोगों द्वारा जनसरोकारों के लिए किए गए संघर्ष के बारे में जानकारी देंगी साथ ही समय-समय पर युवाओं का मार्गदर्शन करेंगी। उन्होंने कहा कि सुरेंद्र भाटिया के पास एक पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में लंबा और गहरा अनुभव है। नगर की अनेक शिक्षण संस्थानों की स्थापना से लेकर चौ देवीलाल विश्वविद्यालय के अस्तित्व बचाने में  भाटिया की ऊर्जावान भूमिका रेखांकित होती रहेगी।  उन्होंने कहा कि सुरेंद्र भाटिया एक ओर जहां पत्रकारिता का धर्म का पालन कर रहे है वहीं समाज के प्रति अपने दायित्व को बखूबी निभा रहे हैं। इस प्रकार कार्य करने से समाज, प्रदेश और देश की सच्ची सेवा की जा सकती है।

सिरसा धार्मिक, राजनीतिक और सामाजिक दृष्टि से सुदृढ़: एसपी
एसपी डा.अर्पित जैन ने इस अवसर पर कहा कि सिरसा का गौरवशाली इतिहास है, सिरसा सिरसा धार्मिक, राजनीतिक और सामाजिक दृष्टि से काफी सुदृढ़ है। चाहे परिस्थितियां कुछ भी रही हो पर सिरसा की जनता के बीच भाईचारी सदैव मजबूत रहा, यहां की जनता एक दूसरे की मदद और सहयोग के लिए सदैव तत्पर रहती है और ऐसा करती भी है। जनता के सहयोग से ही नशा और अपराधों पर अंकुश पाया जा रहा है। सामाजिक कुरीतियों को दूर करने में सिरसा की जनता का अहम योगदान रहा है।